img-fluid

स्पेसएक्स ड्रैगन क्रू धरती के लिए रवाना, अमेरिका के नाम दर्ज हो जाएगा नया रिकार्ड

August 02, 2020

वॉशिंगटन। नासा और स्पेसएक्स का ड्रैगन क्रू अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से धरती के लिए रवाना हो गया है। इससे अंतरिक्ष में गए दो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर वापस लौटेंगे। इस प्रक्रिया के शुरू होने पर नासा ने कहा कि हम इस वापसी को लेकर बेहद रोमांचित हैं और स्पेसएक्स ड्रैगन क्रू के सुरक्षित पहुंचने की कामना करते हैं। इसके साथ ही अमेरिका के नाम एक नया रिकार्ड दर्ज हो जाएगा।

बतादें कि स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल से अंतरिक्ष में गए नासा के दो अंतरिक्ष यात्री आज धरती पर वापस लौट रहे हैं। अंतरिक्ष यात्री बॉब बेह्नकेन (49) और डग हर्ली (53) ने स्पेस स्टेशन से ड्रैगन कैप्सूल को अलग कर लिया है और अब वह धरती की तरफ बढ़ रहे हैं। स्पेसएक्स और नासा 45 वर्ष में पहली बार किसी अंतरिक्ष यात्री को सीधे समुद्र में उतारने जा रहे हैं।

इस बारे में अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है कि स्पेसएक्स ड्रैगन एंडेवर अंतरिक्ष से निकल चुका है और धरती पर आ रहा है। इसके बाद नासा ने एक और ट्वीट करके कहा कि ड्रैगन क्रू कैप्सूल स्पेस स्टेशन के चारों ओर मौजूद अप्रोच एलिपसॉइड से बाहर निकल गया है और सुरक्षित स्थान पर है।

गौरतलब है कि नासा अंतरिक्ष यात्रियों को वापस धरती पर लाए जाने की इस पूरी प्रक्रिया का लाइव कवरेज दे रही है। नासा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें उसने लिखा है कि स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल नीचे की ओर बढ़ रहा है और स्पेस स्टेशन के ऑर्बिट के सामने है। हमारे क्रू की धरती के लिए यात्रा जारी है।

Share:

  • फ्लोरिडा के तटीय इलाके की ओर बढ़ा चक्रवात इसायस

    Sun Aug 2 , 2020
    एक ओर जहां ड्रैगन क्रू कैप्सूल को धरती पर लाने की प्रक्रिया जारी है। वहीं दूसरी ओर फ्लोरिडा के तटीय इलाके में चक्रवात इसायस का खतरा भी बढ़ गया है। चक्रवात इसायस ने शनिवार सुबह बहामास में तबाही मचाई और अब फ्लोरिडा की तरफ बढ़ गया है। चक्रवात की वजह से अंतरिक्ष यात्रियों को लैंडिंग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved