img-fluid

डूरंड लाइन पर फिर बढ़ा तनाव…. अफगान बलों के साथ भीषण झड़प में पाकिस्तान के 7 सैनिकों की मौत

October 18, 2026

इल्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान (Pakistan and Afghanistan) के बीच विवादित डूरंड लाइन (Disputed Durand Line) पर एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुई भीषण झड़प में तकरीबन सात पाकिस्तानी सैनिकों (Pakistani Soldiers) की मौत की खबर है. लड़ाई अफगानिस्तान के पक्तिया प्रांत के दांड पटान जिले में हुई. यह इलाका खारलाची गेट और टॉप सर और कोंज अली सेक्टरों के पास स्थित है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहर के आसपास शुरू हुई गोलीबारी की वजह से सीमा पार व्यापार प्रभावित हुआ. आसपास के गांवों के लोगों को भी अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा। अफगान सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि उनकी सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का जवाब दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान सीमा पर बिना इजाजत के चौकियां बना रहा था. अफगान पक्ष ने दावा किया कि झड़प में पाकिस्तानी सेना के जवानों को नुकसान पहुंचा।


  • वहीं, पाकिस्तानी अधिकारियों ने गोलीबारी शुरू करने का आरोप अफगान सीमा रक्षकों पर लगाया है. उनका कहना है कि अफगान गार्ड्स ने पाकिस्तान के कुर्रम जिले में चौकियों को निशाना बनाया. इसके जवाब में पाकिस्तानी सेना ने जवाबी कार्रवाई की.

    पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच क्यों बढ़ रहा तनाव?
    दरअसल, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रिश्तों में पिछले कुछ समय से तनाव बना हुआ है. सीमा पर बार-बार होने वाली झड़पों के पीछे आतंकवादी गतिविधियों, सीमा पार हमलों और सैन्य ठिकानों को लेकर मतभेद बताए जाते हैं.

    पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर आरोप लगाया है कि वह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के लड़ाकों को अफगान क्षेत्र में सक्रिय रहने देती है. पाकिस्तान का दावा है कि ये लड़ाके अफगानिस्तान से सीमा पार करके उसके इलाके में हमले करते हैं. काबुल इन आरोपों से इनकार करता रहा है.

    शनिवार को पाकिस्तान के कुर्रम जिले में भी पाकिस्तानी सैनिकों और अफगान तालिबान के जवानों के बीच कई जगहों पर गोलीबारी हुई थी. पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि उनकी सेना ने तोपखाने की मदद से तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाया और अफगानिस्तान से घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी. इस घटना पर तालिबान सरकार की तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

    सीमा पर सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
    डूरंड लाइन पर लगातार होने वाली झड़पों से सीमा की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. सीमा नियंत्रण, उग्रवादी गतिविधियों और सैन्य तैनाती को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद बार-बार सशस्त्र संघर्ष का रूप ले लेते हैं. ताजा झड़प के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है।

    Share:

  • पैरा एशियन गेम्स 2026 की आज होगी भव्य शुरुआत... भारत के 168 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    Sun Oct 18 , 2026
    आइची-नागोया। भारत (India) रविवार से शुरू हो रहे पैरा एशियन गेम्स (Para Asian Games) में अपने पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ने के इरादे से उतरेगा। हालांकि, इस बार भारतीय दल का आकार पहले के मुकाबले काफी छोटा है। इसके अलावा पैरा निशानेबाजी और पैरा साइकिलिंग में चयन प्रक्रिया को लेकर उठे विवादों ने भी खेलों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved