img-fluid

कैंसर की 137 दवाओं की कीमतें होंगी कम… 9 नवंबर से लागू होंगी नई दरें

October 18, 2026

नई दिल्ली। दवा मूल्य नियामक एनपीपीए (Drug Price Regulator NPPA) ने शनिवार को कैंसर-रोधी 137 गैर-अनुसूचित दवाओं (137 Non-Scheduled Anti-Cancer drugs) के मुनाफे को 30% तक सीमित कर दिया। इससे इन जीवन रक्षक दवाओं के खुदरा मूल्य में 70% तक की गिरावट आने की उम्मीद है। यह फैसला 9 नवंबर से लागू होगा। उपभोक्ता एनपीपीए की वेबसाइट और फार्मा सही दाम मोबाइल एप के जरिये नई कीमतों देख सकेंगे।


  • नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने बताया, यह कदम स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) की विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों पर उठाया है। समिति ने मुनाफे को तर्कसंगत बनाने के लिए 137 दवाओं की सिफारिश की थी। एनपीपीए की 2019 में पायलट टीएमआर योजना लॉन्च की थी। इसके तहत कैंसर-रोधी 42 दवाओं के मुनाफे को 30 प्रतिशत तक सीमित कर दिया गया था।

    संशोधित मूल्य सूची का प्रकाशन अनिवार्य…
    – दवा निर्माताओं को अपनी वेबसाइट पर संशोधित मूल्य सूची का प्रकाशन अनिवार्य करना होगा।
    – खुदरा विक्रेताओं व अस्पतालों को 9 नवंबर से कम कीमतों पर ही दवाएं बेचनी होंगी।

    Share:

  • अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की चर्चा के बीच जानिए संगीतकार के परिवार और रजनीकांत से उनका खास रिश्ता

    Sun Oct 18 , 2026
    नई दिल्ली ।तमिल (Tamil) फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) इन दिनों काव्या मारन (Kavya Maran) के साथ अपनी शादी की चर्चाओं को लेकर सुर्खियों में हैं। काव्या मारन क्रिकेट जगत में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की मालकिन के रूप में पहचानी जाती हैं। दोनों की शादी को लेकर सामने आ रही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved