
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. मुंबई के जुहू इलाके में उनकी गाड़ी पर फायरिंग हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक जब टाइगर फुटबॉल ग्राउंड से घर लौट रहे थे उस दौरान बाइक पर आए तीन अज्ञात लोगों ने जुहू के JVPD ग्राउंड के पास गोलीबारी की. 5-7 राउंड फायरिंग होने की जानकारी है. इस घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर और एक रिक्शा चालक के घायल होने की खबर है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. मुंबई पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट हुई है.
टाइगर श्रॉफ गाड़ी में सवार थे. हालांकि, अच्छी बात ये बात रही कि इस घटना में वो बिल्कुल सुरक्षित हैं. उन्हें गोली नहीं लगी. पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है. मुंबई पुलिस की तरफ से बयान भी सामने आया है. बयान में कहा गया, “जुहू पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गोलीबारी की घटना सामने आई है. टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं. उन्हें गोली नहीं लगी है. मामले की आगे की जांच चल रही है.” बता दें कि इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है.
फुटबॉल ग्राउंड से घर लौट रहे थे टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ इस घटना में बिल्कुल सुरक्षित हैं, लेकिन खबर है कि उनका ड्राइवर इस दौरान घायल हो गया. साथ ही एक रिक्शा चालक के भी घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर अपने घर वापस आ रहे थे. जैसे ही उनकी गाड़ी ग्राउंड से बाहर निकली, बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश वहां आए और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी है. 5-7 राउंड फायरिंग की. उस दौरान टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर, साथ ही वहां मौजूद एक रिक्शा चालक भी घायल हो गया. हालांकि, टाइगर सुरक्षित हैं.
सोशल मीडिया के जरिए लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है. लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की तरफ से गैंगस्टर अनिल पंडित का सोशल मीडिया पर पोस्ट आया है, जिसमें इस घटना की जिम्मेदारी ली गई है. इससे पहले भी लॉरेंस कई फिल्मी सितारों को धमकियां दे चुका है. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को भी इस गैंग से कई बार धमकी मिली. अब उसी गैंग ने टाइगर पर हुई गोलीबारी की जिम्मदारी ली है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved