
मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत (Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut) ने कहा कि महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में (To maintain Law and Order in Maharashtra) मुख्यमंत्री विफल हैं (Chief Minister has Failed) ।
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस पर राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी को लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, “मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस राज्य के गृह मंत्री भी हैं। गृह मंत्री होने के कारण कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी देवेंद्र फडणवीस की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी जिम्मेदारी है कि वह ऐसे हमले को रोकें। मुंबई में हमने कई चौंकाने वाली घटनाएं देखी हैं, जिनमें सलमान खान पर हमला, बाबा सिद्दीकी की हत्या और ठाणे में हमारे शिवसैनिक प्रदीप पूर्णकर की हत्या शामिल है। कल ही टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाई गईं।
उन्होंने कहा, “यह ‘जंगल राज’ (अराजकता) है। जब ऐसी अराजकता की स्थिति हो, तो सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए और राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए। महाराष्ट्र में हालात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नियंत्रण से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। अब हर दिन हत्याएं हो रही हैं, जबरन वसूली हो रही है, अपहरण हो रहे हैं। मुख्यमंत्री क्या कर रहे हैं? आप मुख्यमंत्री हैं, इसलिए यह आपकी जिम्मेदारी है।” संजय राउत ने भाजपा सरकार पर माफिया गैंग को सपोर्ट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “मुझे डर है कि आने वाले दिनों में राजनीतिक विरोधियों पर हमला करवाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस के शासन में कानून का डर खत्म हो गया है।”
सीजेपी कार्यकर्ता को कोर्ट के आदेश के बावजूद रिहा नहीं करने पर संजय राउत ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट को इस मामले की जांच करनी चाहिए। इस देश में क्या हो रहा है? भारत के मुख्य न्यायाधीश और पूरे सुप्रीम कोर्ट को इस मामले की जांच करनी चाहिए।” संजय राउत ने कहा, “मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार देश के सेवक हैं और संवैधानिक पद पर हैं। इसके बावजूद ज्ञानेश कुमार अपनी ड्यूटी नहीं निभा रहे हैं। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफा देने के लिए कहना चाहिए।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved