img-fluid

इंदौर में बेटे के साथ बाइक पर जा रही निगमकर्मी को कार ने कुचला, मौत

October 20, 2026

इंदौर। आज सुबह तुकोगंज क्षेत्र में बाइक से अपने बेटे के साथ जा रही निगम की महिलाकर्मी की दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना घंटाघर के पास सुबह सात बजे हुई। महिला ममता पति मुकेश अमरवाड़ निवासी अमर टेकरी 24 साल अपने बेटे साहिल के साथ बाइक पर सवार होकर मुसाखेड़ी क्षेत्र में सफाई कार्य करने के लिए जा रही थी।


  • इसी बीच पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी। जिसमें ममता की मौत हो गई और साहिल घायल हो गया। बताते है कि वह बाइक को काफी दूर तक घसिट कर ले गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं बेटे साहिल को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है।

    Share:

  • Netflix की नई रिलीज से सजेगा फेस्टिव वीक, 20 से 23 अक्टूबर तक मिलेगा भरपूर मनोरंजन; जानें किस दिन क्या होगा रिलीज

    Tue Oct 20 , 2026
    नई दिल्ली। ओटीटी (OTT)पर फिल्में और वेब सीरीज (Web series)देखने के शौकीनों के लिए यह सप्ताह खास रहने वाला है। नेटफ्लिक्स (Netflix)पर 20 से 23 अक्टूबर 2026 के बीच सात फिल्मों और सीरीज की रिलीज की जानकारी सामने आई है। इस सूची में श्रीदेवी की चर्चित फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से लेकर (Manoj Bajpayee)मनोज बाजपेयी की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved