img-fluid

शेयर बाजार का बड़ा यू-टर्न! निवेशकों के 245 मिनट में डूबे 8.78 लाख Cr

October 21, 2026

डेस्क: शेयर बाजार में शुरुआती तेजी के बाद ऐसा यूटर्न देखने को मिला. जिससे निवेशक काफी परेशान दिखे. जहां सेंसेक्स दिन के हाई से 1400 से ज्यादा नीचे आ गया. वहीं दूसरी ओर निफ्टी पीक से करीब 449 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड करती हुई दिखाई. जानकारों की मानें शुरुआती 40 मिनट के कारोबार में सेंसेक्स में 800 से ज्यादा अंकों की तेजी देखने को मिली थी. निफ्टी में करीब 232 अंकों की इजाफा देखने को मिला था. जिसके बाद निवेशकों की मुनाफावूसली शुरू कर दी. एक्सपर्ट के अनुसार कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और इंडिया विक्स में उछाल का भी काफी योगदान देखने को मिला. जिसकी वजह से शेयर बाजार निवेशकों को दिन के पीक से 8.78 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो गया. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार को किस तरह का नुकसान हुआ है.


  • मंगलवार को दशहरे की वजह से शेयर बाजार बंद था. ऐसे में उम्मीद की जा रही थी, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिलेगी. उसका कारण भी था. आज जियो का आईपीओ शेयर बाजार में लॉन्च हो रहा था. निवेशकों की उम्मीद के मुताबिक शुरुआती 40 मिनट के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी भी आई. जहां सेंसेक्स में 829 अंकों का इजाफा देखने को मिला और दिन के पीक 74,682.19 अंकों पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी भी 232 अंकों की तेजी के साथ 23,120.90 अंकों पर आ गया. लेकिन दोपहर 1 बजकर 45 मिनट तक आते आते शेयर बाजार के आंकड़े पूरी तरह से बदल गए. महज 245 मिनट के अंदर सेंसेक्स दिन के पीक​ से 1,400.41 अंकों तक नीचे गिरकर 73,281.78 अंकों पर दिखाई दिया. वहीं निफ्टी 448.65 अंक नीचे आकर 22,672.25 अंकों पर आ गया.

    वास्तव में शेयर बाजार में बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. आंकड़ों को देखें तो एनएसई पर बजाज फाइनेंस, आयशर मोटर्स, इटरनल के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं श्रीराम फाइनेंस और नेस्ले इंडिया के शेयरों में करीब 3 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. वहीं दूसरी ओर बीएसई पर बजाज फाइनेंस और इटरनल के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है. मारुति, ट्रेंट और इंडिगो के शेयरों में 2.50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है.

    शेयर बाजार निवेशकों को दिन के पीक से मोटा नुकसान हो चुका है. जब सेंसेक्स दिन के पीक 74,682.19 अंकों पर था, तब बीएसई का मार्केट कैप 4,68,30,040.07 करोड़ रुपए था. उसके बाद जब सेंसेक्स दिन के लोअर लेवल 73,281.78 अंकों पर आया तो बीएसई का मार्केट कैप 4,59,51,902.24 करोड़ रुपए पर आ गया. इसका मतलब है कि बीएसई का मार्केट कैप 245त मिनट में 8,78,137.83 करोड़ रुपए कम हो गया. यही निवेशकों का नुकसान है.

    Share:

  • RS और BP जैसी शराब बनाने वाली कंपनियों ने कर दिया खेला!

    Wed Oct 21 , 2026
    डेस्क: भारत में शराब बनाने वाली बड़ी कंपनियों पेरनोड रिकार्ड और डियाजियो की जांच की जा रही है. आरोप है कि दोनों कंपनियों ने स्कॉच व्हिस्की के कुछ इम्पोर्ट को गलत कैटेगरी में दिखाया, ताकि भारत और ब्रिटेन के बीच हुई ट्रेड डील का फायदा मिल सके. रॉयटर्स के मुताबिक, अब कंपनियों की जांच की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved