
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में मुंबई की किला कोर्ट ने आज (बुधवार को) तीनों आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने इन आरोपियों की 14 दिनों की पुलिस कस्टडी मांगी थी। क्राइम ब्रांच ने कोर्ट को बताया था कि जांच के लिए दूसरे राज्यों में भी जाना पड़ेगा। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई और अनिल पंडित के नाम से धमकी मिली है।
जान लें कि इस मामले में एक ऑडियो क्लिप भी जारी की गई है। बचाव पक्ष के वकील का कहना है कि ट्रांजिट रिमांड की शर्तों का उल्लंघन किया गया है। बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि आरोपियों से रास्ते में ही पूछताछ की गई है। ट्रांजिट रिमांड पुलिस जांच के लिए नहीं होती, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों से पूछताछ की गई। वकील ने ये भी मांग की कि आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाए। हथियारों को बरामद नहीं किया गया है, हथियार कहां हैं? उसके बारे मैं पता करने के लिए कस्टडी की जरूरत है। लॉरेंस बिश्नोई के एंगल की भी जांच करनी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved