img-fluid

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग की घटना के 2 दिन बाद फिर शुरू की शूटिंग

October 21, 2026

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Bollywood actor Tiger Shroff) इस वक्त चर्चा में बने हुए हैं. टाइगर पर 18 अक्तूबर के दिन मुंबई के जुहू में फाइरिंग की गई थी, जिसके बाद उन्हें मामूली चोट आई थी. एक्टर की हेल्थ को लेकर बॉलीवुड के भी कई लोगों ने चिंता जताई थी. टाइगर का एक फोटो भी सामने आया था, जिसमें वो हाथ और शोल्डर पर पत्ती लगाए हुए नजर आए. अब खबर है कि टाइगर फाइरिंग के बाद अपने काम पर वापस लौट आए हैं.

टाइगर जल्द ही फइल्म ‘लग जा गले’ में नजर आने वाले हैं. ऐसे में खबर है कि एक्टर आने वाली फिल्म के सेट पर गए हैं. बता दें कि टाइगर पर हमला उस वक्त हुआ था जब वो जुहू में एक फुटबॉल ग्राउंड से निकल रहे थे. इस दौरान उन्हें तो मामूली चोट आई. लेकिन ड्राइवर को गोली लगी थी. जिसके बाद एक्टर ने ड्राइविंग सीट संभाली थी.


  • क्या सेट पर लौट आए टाइगर श्रॉफ?
    टाइम्स नाऊ ने सोर्स के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग की घटना के महज दो दिन बाद, यानी 20 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फिल्म ‘लग जा गले’ के सेट पर लौटे हैं. हालांकि, अब तक इसे लेकर टाइगर या उनकी टीम की तरफ से इसकी कोई जानकारी नहीं है.

    कब रिलीज होगी टाइगर की फिल्म?
    इस रोमांटिक एक्शन फिल्म में पहली बार टाइगर के साथ जाह्नवी कपूर और लक्ष्य नजर आ सकते हैं. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं. राज इससे पहले ‘गुड न्यूज’, ‘जुगजुग जियो’ और ‘सेल्फी’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म मई 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. इससे पहले मिड-डे ने बताया था कि ‘लग जा गले’ की शूटिंग जनवरी 2026 में शुरू हुई थी. निर्देशक राज मेहता ने शुरुआत में अप्रैल तक फिल्म की शूटिंग पूरी करने की योजना बनाई थी, लेकिन लक्ष्य के लुक में बदलाव के कारण शूटिंग का शेड्यूल बढ़ाकर अक्टूबर तक कर दिया गया.

    Share:

  • पति छोड़ आधी उम्र के युवक से की लव मैरिज, फिर प्रेमी संग दी खौफनाक मौत, शव को बक्से में रख लगाया ठिकाने

    Wed Oct 21 , 2026
    उन्नाव। पहले पति को छोड़ा, फिर आधी उम्र के युवक से लव मैरिज (love marriage) की। लेकिन रिश्तों की इस कहानी का अंत इतना खौफनाक होगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। उन्नाव में नेहा ने यू-ट्यूबर जितेंद्र के साथ मिलकर पति सोनू को पहले शराब पिलाई फिर सिलबट्टा, बांस से पीटकर मार डाला। इसके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved