img-fluid

दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट रद्द, पुलिस ने सुरक्षा देने से किया इनकार

October 22, 2026

नई दिल्ली। संभावित खतरों और त्योहारी सीजन के कारण 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रस्तावित दिलजीत दोसांझ के आरा इंडिया टूर कार्यक्रम को सुरक्षा देने से दिल्ली पुलिस ने इनकार कर दिया है। पहले यह कार्यक्रम एक नवंबर को होने वाला था। लेकिन, 1984 के सिख-विरोधी दंगों की बरसी से जुड़ी संवेदनशीलता के कारण इसे 30 अक्टूबर को रखा गया। पुलिस की ओर से सुरक्षा उपलब्ध न कराने पर अब इसे फिर से अग्रिम तिथि के लिए स्थगित कर दिया गया है।

सुरक्षा कारणों से उठाया गया ये कदम
पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा कारणों और त्योहारों के सीजन में जुटने वाली अनावश्यक भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह फैसला इस म्यूजिकल इवेंट से ठीक पहले आया है, जिसमें बड़ी संख्या में प्रशंसकों के जुटने की उम्मीद थी। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी है। हालांकि इस फैसले के पीछे की विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।


  • पहले भी कई देशों में कर चुके परफोर्म
    दिल्ली में होने वाला यह शो दिलजीत के ‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ के भारतीय चरण की शुरुआत करने वाला था, जिसके बाद उन्हें इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ और चंडीगढ़ – इन छह शहरों में परफॉर्म करना था। अपने इस वर्ल्ड टूर के तहत, दिलजीत उत्तरी अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के कई देशों में परफॉर्म कर चुके हैं।

    Share:

  • 200 रुपये का पूज्य माता हासी देवी स्मारक सिक्का जारी किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने

    Thu Oct 22 , 2026
    रायपुर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu) ने 200 रुपये का पूज्य माता हासी देवी स्मारक सिक्का (Commemorative Coin of Rs. 200 in honour of Mata Hasi Devi) जारी किया (Released) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved