img-fluid

जॉर्डन के चर्च पर हमले से दुखी हुए जयशंकर, भारत ने कहा-‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी’

October 24, 2026

नई दिल्ली। जॉर्डन के कराक शहर में एक चर्च पर हुए जानलेवा हमले की भारत ने कड़ी निंदा की है। शुक्रवार को हुए इस हमले में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 अन्य घायल हो गए। भारत के विदेश मंत्रालय ने इस घटना को ‘घिनौना’ और ‘कायरतापूर्ण’ कृत्य बताया। मंत्रालय ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वह इस मुश्किल घड़ी में जॉर्डन के साथ खड़ा है।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि भारत 23 अक्टूबर 2026 को जॉर्डन के कराक में एक चर्च पर हुए घिनौने हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता है। इस हमले में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई और अनेक लोग घायल हुए। मंत्रालय ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। भारत ने कहा कि वह इस कठिन समय में जॉर्डन की सरकार और वहां के मित्रवत लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है। साथ ही, भारत ने दुनिया भर में आतंकवाद के हर रूप और तरीके के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी जॉर्डन में हुए इस हमले पर गहरा दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कराक के चर्च पर हुए घिनौने हमले से वह बेहद दुखी हैं। इस घटना में कई निर्दोष लोगों की जान गई और अनेक लोग घायल हुए। जयशंकर ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि भारत इस मुश्किल घड़ी में जॉर्डन की सरकार और वहां के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने आतंकवाद के सभी रूपों और तरीकों के खिलाफ भारत की मजबूत प्रतिबद्धता भी दोहराई।

    अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉर्डन के कराक इलाके में एक चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान बंदूकधारियों ने गोलीबारी की। यह हमला हमूद गांव में स्थित ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च में हुआ। हमले में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हो गए। धार्मिक स्थल पर अंतिम संस्कार के लिए जुटे लोगों को निशाना बनाए जाने से इलाके में शोक का माहौल है। इस घटना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा की गई है। कई देशों के नेताओं और संयुक्त राष्ट्र ने हमले पर दुख जताते हुए निर्दोष नागरिकों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर जोर दिया है।

    Share:

  • टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के तार इंदौर तक पहुंचे, 11वां संदिग्ध दबोचा गया

    Sat Oct 24 , 2026
    इंदौर। बॉलीवुड एक्‍टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने इंदौर से एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही पकड़े गए आरोपियों की कुल संख्या 11 हो गई है। आरोप है कि इस संदिग्ध ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े नेटवर्क को लॉजिस्टिक और आर्थिक मदद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved