img-fluid

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया मुंबई क्राइम ब्रांच ने

October 24, 2026


मुंबई । टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में (In connection with Tiger Shroff Firing Case) मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया (Has taken a suspect from Indore into Custody) ।


  • टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर से एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस की टीम संदिग्ध युवक से पूछताछ कर रही है। क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, इंदौर से हिरासत में लिया गया आरोपी इस पूरे नेटवर्क को लॉजिस्टिक और फंडिंग सपोर्ट दे रहा था। मुंबई क्राइम ब्रांच इंदौर से लाए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है कि हथियार कहां से आए, पैसे किसने भेजे और क्या इंदौर में भी कोई हाइडआउट इस्तेमाल किया गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिया गया शख्स इस सिंडिकेट के सपोर्ट टीम में है और उसने लॉजिस्टिक्स सपोर्ट दिया था। इसके चलते हम उससे पूछताछ कर रहे हैं। आवश्यकता पड़ी तो उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी करवाई की जाएगी।

    बता दें कि 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई थी। अभिनेता फुटबॉल खेलने के बाद पुष्पा नरसी ग्राउंड से कार में जा रहे थे। इसी दौरान बाइक से आए हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चलाईं। घटना में टाइगर बाल-बाल बच गए लेकिन उनके ड्राइवर फिरदौस गोली लगने से घायल हो गए। फायरिंग के बाद तीनों संदिग्ध शूटर मोटरसाइकिल से भाग गए और फिर ट्रेन और कैब के जरिए अलग-अलग जगहों पर चले गए थे।

    घटना के बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती कार्रवाई में तीन शूटर रेहान, फूल सिंह और ऋतिक कुमार को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया था। बाद में हथियारों की सप्लाई से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच करते हुए दिल्ली और सोनीपत से भी गिरफ्तारियां हुईं। इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस को शक है कि इस हमले का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी रणदीप मलिक है, जिसने अनिल पंडित के जरिए रेहान और कुणाल को टास्क दिया था। पूछताछ में आरोपियों ने दावा किया था कि टाइगर श्रॉफ का सलमान खान की तारीफ करना हमले की एक वजह है।

    Share:

  • पतंजलि के गाय के घी के एक बैच को अमानक बताकर वापस मंगाने का आदेश दिया एमपी एफडीए ने

    Sat Oct 24 , 2026
    नई दिल्ली । एमपी एफडीए (MP FDA) ने पतंजलि के गाय के घी के एक बैच को अमानक बताकर (A batch of Patanjali Cow Ghee declaring it Substandard) वापस मंगाने का आदेश दिया (Has ordered Recall) । पतंजलि फूड्स लिमिटेड को मध्य प्रदेश खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) से बड़ा झटका लगा है। नियामक प्राधिकरण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved