img-fluid

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना का शौर्य निहारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

October 25, 2026


वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में (In ‘Wings Over Ganga’ air show in Varanasi) वायुसेना का शौर्य निहारा (Witnessed Valour of Air Force) ।


  • काशी में रविवार को गंगा के ऊपर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की गर्जना और हैरतअंगेज हवाई करतबों ने लोगों को रोमांचित कर दिया। नमो घाट पर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राफेल, सुखोई और अन्य विमानों का प्रदर्शन देखा। भारतीय वायुसेना के 94 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। विमानों की गर्जना से गूंजते आसमान में जब सूर्यकिरण टीम ने रंगीन धुएं से तिरंगे की आकृति उकेरी, तो घाटों पर मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ उत्साह जताया। नमो घाट पर एयर शो के दौरान राफेल लड़ाकू विमानों की गर्जना ने दर्शकों का ध्यान खींचा। प्रधानमंत्री मोदी विमानों के करतब गंभीरता से देखते रहे। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना और वायुसेना के शौर्य के प्रति अभिवादन भी किया। प्रधानमंत्री के साथ मौजूद लोगों ने भी तालियां बजाकर हवाई प्रदर्शन का उत्साह बढ़ाया।

    आयोजकों की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, एयर शो में 100 से अधिक विमानों और हेलीकॉप्टरों के प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की गई थी। इसमें राफेल और सुखोई सहित 52 लड़ाकू विमान शामिल बताए गए। लड़ाकू विमानों के साथ हेलीकॉप्टरों की समन्वित उड़ानों ने भी दर्शकों को रोमांचित किया। गंगा के दोनों किनारों पर मौजूद लोगों की निगाहें लगातार आसमान पर टिकी रहीं। एयर शो के प्रमुख आकर्षणों में भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम का प्रदर्शन शामिल रहा। नौ हॉक विमानों की टीम ने एक साथ उड़ान भरते हुए विभिन्न आकृतियां बनाईं। विमानों से निकलते रंगीन धुएं ने आसमान में तिरंगे जैसी छटा बिखेरी। इस दृश्य को देखकर नमो घाट सहित आसपास के घाटों पर मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह जताया।

    कार्यक्रम की रूपरेखा में सी-17 ग्लोबमास्टर के नेतृत्व में सूर्यकिरण विमानों के फ्लाईपास्ट को भी शामिल किया गया था। इसके अलावा स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस के एरोबैटिक प्रदर्शन और तीन राफेल विमानों की सामूहिक उड़ान को भी खास आकर्षण के तौर पर रखा गया। इन प्रस्तुतियों के जरिए भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमता, पायलटों के कौशल और विमानों के बीच समन्वय का प्रदर्शन किया गया। गंगा के ऊपर विमानों की बदलती दिशाओं, तेज गति और नियंत्रित उड़ानों ने एयर शो को यादगार बना दिया। बच्चों और युवाओं के साथ बड़ी संख्या में परिवार भी इस नजारे को देखने पहुंचे।


    प्रधानमंत्री मोदी ने एयर शो में शामिल होने से पहले मिर्जामुराद क्षेत्र के खोचवां में करीब कई करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अरविंद लिमिटेड की नई टेक्सटाइल इकाई का उद्घाटन किया। करीब सात एकड़ क्षेत्र में स्थापित इस इकाई में अंडरगारमेंट्स, टी-शर्ट, शॉर्ट्स और लोअर जैसे परिधानों का उत्पादन किया जाएगा। कंपनी की योजना इन उत्पादों के निर्यात की भी है। प्रधानमंत्री ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया और महिला कामगारों से बातचीत कर उत्पादन संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन से नमो घाट तक सड़क मार्ग से यात्रा की। करीब सात किलोमीटर लंबे रास्ते पर जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, देशभक्ति गीतों और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष के बीच प्रधानमंत्री के काफिले पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाई गईं। कई स्थानों पर उमड़ी भीड़ का अभिवादन करने के लिए प्रधानमंत्री ने वाहन से बाहर निकलकर हाथ भी हिलाया।

    Share:

  • 'विंग्स ओवर गंगा' भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    Sun Oct 25 , 2026
    नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने ‘विंग्स ओवर गंगा’ (‘Wings Over Ganga’) भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव है (Is Celebration of valour and might of Indian Air Force) । वाराणसी में रविवार को गंगा की लहरों के ऊपर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की गर्जना गूंजी। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved