img-fluid

वोटर लिस्ट से कटे हिंदू वोटरों के नाम हर हाल में दोबारा जुड़वाने हैं…CM योगी के बीजेपी नेताओं को निर्देश

November 13, 2026

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की एक बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के कई जिलों में हिंदू मतदाताओं के नाम मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) से कट गए हैं. उन्होंने बताया कि सूची से हटाए गए इन नामों में महिलाओं और युवाओं के नाम भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि ऐसे सभी मतदाताओं के नाम हर हाल में मतदाता सूची में दोबारा जुड़वाए जाने हैं. इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सीएम योगी ने पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के इस अभियान की रोजाना मॉनिटरिंग की जाएगी और मुख्यमंत्री स्वयं इस पूरे अभियान की निगरानी करेंगे.

वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि एक मुख्यमंत्री, जो शपथ लेते हैं, वो कभी नहीं कह सकते कि 1 करोड़ 27 लाख हिंदू वोट कट गए. उन्हें कैसे पता, अगर यही बात हम कहेंगे कि 90 प्रतिशत PDA के वोट कट गए, तो क्या होगा. अखिलेश ने कहा कि PDA की हवा चल रही है और दूसरों की हवा खराब है. बता दें, बीते हफ्ते आयोजित ‘आजतक पंचायत अयोध्या’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से SIR को लेकर उनके उस दावे पर सवाल पूछा गया, जिसमें उन्होंने वोटर लिस्ट से 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने की बात कही थी. इसके जवाब में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि करीब 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम नहीं हैं, इनमें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोग और 18-19 साल के युवा भी शामिल हैं.


  • सीएम ने कहा था, करीब 46 लाख मृत मतदाताओं के नाम हटाए जाने चाहिए, लेकिन जो पात्र मतदाता हैं, उनके नाम भी सूची में होने चाहिए. विदेशी घुसपैठियों के नाम हटने चाहिए. हमने चुनाव आयोग को ज्ञापन देकर इन नामों को शामिल करने की मांग की है. वहीं, इससे पहले बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने वोटर लिस्ट से जुड़े कुछ आंकड़े भी सामने रखे थे. उन्होंने दावा किया था कि करीब 66 लाख ऐसे लोग हैं, जिनके नाम पंचायत की मतदाता सूची में दर्ज हैं, लेकिन विधानसभा की सूची में शामिल नहीं हैं. इसके अलावा सीएम योगी ने कहा था करीब 55 लाख सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के नाम भी वोटर लिस्ट में नहीं हैं.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved