इंदौर…….
स्लग – दुकान में नकबजनी करने वालों पर छत्रीपुरा पुलिस का शिकंजा……
21 किलो पीतल के बर्तन बरामद…..
एक आरोपी गिरफ्तार और चार नाबालिग हिरासत में….
एंकर – इंदौर में चोरी और नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में छत्रीपुरा थाना पुलिस ने लाबरिया भेरू स्थित जीएनटी मार्केट की एक दुकान में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि चार विधि विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 21 किलो पीतल के बर्तन बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई जा रही है।
वीओ – दरअसल, फरियादी मनीष की जीएनटी मार्केट स्थित दुकान में अज्ञात बदमाशों ने नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश दुकान से करीब 21 किलो पीतल के बर्तन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। शिकायत मिलने के बाद छत्रीपुरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने सिद्धार्थ नामक आरोपी को पकड़ा और उसके साथ चार विधि विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी सिद्धार्थ के साथ पकड़े गए चारों बालकों में से एक का पूर्व में भी चोरी के अपराधों में शामिल होना सामने आया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा सके।
बाइट – राजेश दंडोतिया,
एडिशनल डीसीपी
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved