
नई दिल्ली: एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 (ACC Men’s Asia Cup Rising Stars 2026) में मंगलवार (24 नवंबर) को इंडिया-ए की टक्कर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से हुई. दोहा के यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित इस मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने बल्ले से तबाही मचा दी.
‘बेबी बॉस’ वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया-ए के लिए 52 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा किया. ये लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक रहा. वैभव ने कुल मिलाकर 53 गेंदों पर 204 रन बनाए, जिसमें 28 छक्के और 7 चौके शामिल रहे. किसी प्रोफेशनल क्रिकेट मैच में पहली बार किसी बल्लेबाज ने इतने छक्के लगाए हैं. वैभव का विकेट बासिल हमीद ने झटका.
लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक (गेंदों के हिसाब से)
52 वैभव सूर्यवंशी इंडिया-ए बनाम यूएई 2026
103 चैड बोवेस कैंटरबरी बनाम ओटागो, क्राइस्टचर्च 2024
114 एन जगदीशन तमिलनाडु बनाम अरुणाचल, बेंगलुरु 2022
114 हैरी ब्रूक इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, रावलपिंडी 2026
प्रोफेशनल क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज़्यादा छक्के
28 वैभव सूर्यवंशी इंडिया-ए बनाम यूएई, 2026
26 तन्मय अग्रवाल हैदराबाद बनाम अरुणाचल, हैदराबाद 2024 (रणजी)
23 कॉलिन मुनरो ऑकलैंड बनाम सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट, नेपियर 2015 (प्लंकेट शील्ड)
23 डार्सी शॉर्ट वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वींसलैंड, सिडनी 2018 (वन डे कप)
लिस्ट ए इनिंग्स में सबसे ज्यादा छक्के
28 वैभव सूर्यवंशी इंडिया-ए बनाम यूएई, 2026
23 डार्सी शॉर्ट वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वींसलैंड, सिडनी 2018
21 बेवोन जैकब्स ऑकलैंड बनाम ओटागो, ऑकलैंड 2026
वैभव सूर्यवंशी ने इ्स मुकाबले में 14 छक्के और चार चौके की मदद से सिर्फ 28 गेंदों पर शतक पूरा किया, जो लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज शतक रहा. वैभव ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने साल 2023 में साउथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से तस्मानिया के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों पर शतक लगाय था.
सबसे तेज लिस्ट-ए शतक (गेंदों के हिसाब से)
28 वैभव सूर्यवंशी, इंडिया-ए बनाम यूएई 2026
29 जेक फ्रेजर-मैकगर्क साउथ ऑस्ट्रेलिया बनाम तस्मानिया एडिलेड 2023
31 एबी डिविलियर्स साउथ ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज जोहानिसबर्ग 2015
32 सकीबुल गनी बिहार बनाम अरुणाचल रांची 2025
33 ईशान किशन झारखंड बनाम कर्नाटक अहमदाबाद 2025
वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया-ए की पारी के पहले ओवर में जाहिद अली को लगातार तीन छक्के लगाकर अपने इरादे जता दिए. फिर अगले ओवर में इबरार अहमद के खिलाफ 2 छक्के और एक चौका लगाया. अगला ओवर यूएई के बासिल हमीद ने फेका, जिसमें वैभव ने तीन छक्के लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की. की. वैभव ने 8 छक्के और एक चौके की मदद से 16 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया. वैभव इसके बाद भी नहीं रुके और शतक पूरा किया.
वैभव सूर्यवंशी: प्रोफेशनल क्रिकेट में शतक के लिए ली गई गेंदें
28 इंडिया-ए बनाम यूएई दोहा 2026 (लिस्ट ए)
32 इंडिया-ए बनाम यूएई दोहा 2025 (टी20)
35 राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स, जयपुर 2025 (टी20)
36 बिहार बनाम अरुणाचल रांची 2025 (लिस्ट ए)
36 राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबद जयपुर 2026 (टी20)
58 बिहार बनाम महाराष्ट्र कोलकाता 2025 (टी20)
इंडिया-ए की प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा और अरशद खान.
संयुक्त अरब अमीरात की प्लेइंग XI: आर्यांश शर्मा, अंश टंडन, हरप्रीत सिंह भाटिया, मुहम्मद शाहदाद, एम आफताब आलम (विकेटकीपर), बासिल हमीद (कप्तान), ईथन डिसूजा, उदिश सूरी, इबरार अहमद, सिमरनजीत सिंह और जाहिद अली.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved