मनोरंजन

मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने क्लियर किया यूपीएससी का एग्जाम, मिला ब्यूटी विद इंटेलीजेंस का टैग

एक इंसान के लिए हर क्षेत्र में बेस्ट होना बहुत मुश्किल होता है। कोई खेल के क्षेत्र में अच्छा होता है तो कोई पढ़ाई में अच्छा होता है। खासतौर पर जब करियर ऑप्शन का समय आता है तो हर कोई केवल एक ही क्षेत्र पर फोकस करता है, लेकिन कई ऐसे लोग भी होते हैं जो एक से ज्यादा क्षेत्रों में अपने आपको बेस्ट साबित करते हैं। ऐसे ही लोगों में से एक मिस इंडिया 2016 की फाइनलिस्ट ऐश्वर्या श्योरान भी है। ऐश्वर्या श्योरान ने वो कारनामा कर दिखाया है जो किसी के लिए भी करना आसान नहीं है। एक कामयाब मॉडल होने के बाद अब ऐश्वर्या ने यूपीएससी का एग्जाम भी क्लियर कर लिया है।
19 साल की उम्र में ऐश्वर्या ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। वो साल 2016 में मिस इंडिया 2016 की फाइनलिस्ट भी रही। ऐश्वर्या ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 93वीं रैंक हासिल की है। सोशल मीडिया पर उन्हें ‘ब्यूटी विद इंटेलीजेंस’ कहा जा रहा है। मीडिया से बातचीत में ऐश्वर्या ने कहा कि उनकी मां ने उनका नाम पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के नाम पर रखा था। उनकी मां हमेशा से चाहती थी कि उनकी बेटी मॉडलिंग में खूब नाम कमाए और वो अभी भी ये ख्वाहिश रखती हैं कि ऐश्वर्या मिस इंडिया बने, लेकिन ऐश्वर्या का कहना है कि वो बचपन से ही पढ़ाई में अच्छी थी और सिविल में ही कुछ करना चाहती थी।
उन्होंने आगे कहा कि एग्जाम की तैयारी करना आसान नहीं था। इसके लिए मैंने मॉडलिंग से ब्रेक लिया और पढ़ाई पर फोकस किया। इस दौरान मैंने कुछ रुल बनाए। जैसे पढ़ाई के वक्त फोन यूज न करना और सोशल मीडिया से दूर रहना। ऐश्वर्या की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही हैं। फैंस उन्हें ट्वीट कर बधाई दे रहे हैं।

Share:

Next Post

एक हफ्ते से गायब रिया अपने अपार्टमेंट में लौटी, आज ईडी करेगी पूछताछ

Fri Aug 7 , 2020
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। रिया चक्रवर्ती की याचिका पर 5 अगस्त को सुनवाई हुई थी। कोर्ट में रिया के वकील ने उनके लिए राहत की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने रिया को किसी भी तरह की छूट देने से इंकार कर दिया। वहीं […]