img-fluid

‘ईठा’ बनी श्रद्धा के करियर की सबसे लंबी फिल्म, सेंसर बोर्ड से हुई पास

November 28, 2026

डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं. ‘स्त्री 2’ से बॉक्स ऑफिस हिलाने के बाद अब वो अपनी नई फिल्म ‘ईठा’ लेकर आ रही हैं. यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ‘ईठा’ को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट देखा जा रहा है. यह फिल्म लावणी आर्टिस्ट विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर बेस्ड है. मेकर्स इस कहानी को बड़े पर्दे पर उतारने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं. वहीं, फिल्म का प्रोडक्शन भी बड़े लेवल पर हुआ है. इन सबके बीच ‘ईठा’ के मेकर्स के लिए एक बड़ी गुड न्यूज आई है. फिल्म को सेंसर बोर्ड यानी CBFC से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिल गया है.

‘ईठा’ के लिए बॉक्स ऑफिस की राह थोड़ी मुश्किल मानी जा रही है. इसकी बड़ी वजह यह है कि 4 दिसंबर को ही सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ भी सिनेमाघरों में आ रही है. दोनों बड़ी फिल्मों के एक ही दिन रिलीज होने से स्क्रीन्स और लोगों के बीच मुकाबला कड़ा हो सकता है. ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैन्स की नजर इस क्लैश पर टिकी हुई है. वहीं, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की वेबसाइट के मुताबिक, ‘ईठा’ को 27 नवंबर को U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया था.


  • वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, ‘ईठा’ का रनटाइम 172 मिनट 14 सेकंड है. सिंपल शब्दों में कहें तो, ‘ईठा’ 2 घंटे, 52 मिनट और 14 सेकंड लंबी है. दरअसल यह श्रद्धा कपूर के 16 साल के शानदार करियर की सबसे लंबी फिल्म बन गई है. इससे पहले प्रभास ‘साहो’ थी, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म उससे सिर्फ 22 सेकंड लंबी है. प्रभास के साथ वाली यह फिल्म, जिसे पैन-इंडिया फिल्म के तौर पर रिलीज किया गया था. उसका रनटाइम 171 मिनट 52 सेकंड यानी 2 घंटे, 51 मिनट और 52 सेकंड था.

    दरअसल श्रद्धा कपूर के करियर की सबसे लंबी 5 फिल्मों की बात करें, तो पहले नंबर पर ‘ईठा’ है. जिसकी लंबाई 2 घंटे 52 मिनट है. इसके बाद दूसरे नंबर पर ‘साहो’ आती है, जो 2 घंटे 51 मिनट की है. तीसरे नंबर पर ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ है, जिसका रनटाइम 2 घंटे 43 मिनट था. चौथे नंबर पर ‘हैदर’ का नाम आता है, जो 2 घंटे 42 मिनट लंबी थी. वहीं, पांचवें पर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ है, जिसकी लंबाई 2 घंटे 39 मिनट थी.

    खैर, सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही, ‘ईठा’ ने रिकॉर्ड बुक में अपनी जगह बना ली है. इस हफ्ते की शुरुआत में, यह फिल्म ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ और ‘एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ दोनों में शामिल हो गई. यह उपलब्धि तब मिली जब 517 महिलाओं ने फिल्म के पहले गाने ‘जी जी रे जी’ के लावणी स्टेप्स को एक मिनट तक बिल्कुल एक साथ परफॉर्म किया.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved