img-fluid

मुस्लिम लड़की ने अपनाया सनातन धर्म, गंगाजल और गौमूत्र से आचमन करके नरगिस से बनी इच्छा

November 28, 2026

बरेली। यूपी के बरेली में धर्म बदलकर शादी करने का मामला सामने आया है। थाना आंवला इलाके के ग्राम महमूदपुर की रहने वाली नरगिस ने हिन्दू धर्म अपनाकर अपना नाम इच्छा देवी रख लिया इसके बाद गांव के ही आकाश कश्यप के साथ शादी कर ली। शादी से पहले सुभाषनगर के मढ़ीनाथ स्थित श्री अगस्त्य मुनि आश्रम में धार्मिक रीति-रिवाज के साथ शुद्धिकरण की प्रक्रिया कराई गई। लड़की ने गंगाजल और गौमूत्र से आचमन किया, साथ ही गायत्री मंत्र का पाठ भी किया। लड़की का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से धर्म बदला है और शादी का फैसला भी खुद लिया है।

बरेली के थाना आंवला के ग्राम महमूदपुर से धर्म परिवर्तन और शादी का मामला सामने आया है। गांव के रहने वाले आकाश कश्यप और नरगिस की पहचान तकरीबन डेढ़ वर्ष पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती और प्यार में बदल गई। लड़की के मुताबिक, सबसे पहले उसने ही आकाश को मैसेज भेजकर बातचीत शुरू की थी। बाद में उसने आकाश के सामने शादी की बात रखी जिसे आकाश ने स्वीकार कर लिया। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार के विरोध की बात सामने आई। लड़की पहले भी आकाश के साथ दिल्ली चली गई थी, लेकिन उस समय घरवालों के हंगामे के बाद उसे वापस भेज दिया गया। इसके बाद लड़की दोबारा आकाश के पास लौट आई।


  • वही अब शादी से पहले सुभाषनगर के मढ़ीनाथ स्थित श्री अगस्त्य मुनि आश्रम में धार्मिक प्रक्रिया पूरी कराई गई। आश्रम के महंत पंडित केके शंखधार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लड़की का शुद्धिकरण कराया। इस दौरान लड़की को गंगाजल और गौमूत्र से आचमन कराया गया। इसके बाद उसने तीन बार गायत्री मंत्र का पाठ किया। लड़की ने अपना नाम नरगिस से बदलकर इच्छा देवी रखने की बात कही। साथ ही दावा किया कि पिछले चार-पांच साल से उसकी आस्था सनातन धर्म में है और उसने अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन किया है।

    इस दौरान लड़की ने गौमूत्र और गंगाजल को लेकर भी अपनी बात रखी उसका कहना है कि इन दोनों को पीकर उसे अच्छा लगा और सभी को इसे पीना चाहिए। लड़की ने कहा कि पहले उसने कलमे पढ़े थे, लेकिन अब वह उन बातों को नहीं मानती और सब कुछ छोड़ चुकी है। दोनों ने शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़े शपथ-पत्र और दस्तावेज भी प्रस्तुत किए हैं। लड़के आकाश का कहना है कि लड़की के घरवालो से उन्हें जान का खतरा है, जिसके चलते दोनों फिलहाल गांव में नहीं बल्कि दिल्ली में रह रहे हैं, वहीं आकाश के घरवालों ने उसे बहू के रूप में स्वीकार कर लिया है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved