img-fluid

संस्कारधानी हुई पानी-पानी, घरों में घुसा पानी, कॉलोनियां-बस्तियां हुई जलमग्न

August 17, 2020

जबलपुर| शहर में रविवार की रात्रि शुरू हुई मूसलाधार बारिश सोमवार सुबह तक लगातार जारी रही। जिससे शहर के निचले इलकों व जलप्लावन से प्रभावित वाले क्षेत्र प्रभावित हुए। भारी बारिश के कारण जहां नदी, नाले ऊफना गए, तो वहीं लोगों के घरों में भी पानी जा घुसा। इतना ही नहीं कई जगह तो घर व पेड़ भी गिरे, लोग सोते रहे और उनके घर में पानी घुस गया। इसका अहसास उन्हें तब हुआ जब सोते हुए उनका बिस्तर गीला हो गया। नगर निगम प्रशासन के द्वारा किए जा रहे तमाम प्रकार के दावों की पोल कुछ घंटों की हुई जोरदार बारिश ने खोलकर रख दी। इसके बाद भी निगम प्रशासन जलप्लावन से प्रभावित क्षेत्रों को राहत दिलाने कोई पुख्ता इंतजाम नहीं कर पाया। भारी बारिश के चलते पूरा शहर पानी-पानी हो गया और लोगों को जलप्लावन से कराहना पड़ा। जगह-जगह जलप्लावन की स्थिति निर्मित होने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।

भारी बारिश के कारण जलप्लावन से प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों की दिनचर्या प्रभावित हुई। लोग सुबह होने वाली बारिश के कारण घरों में घुसे पानी को निकालने में परिवार सहित लगे हुए दिखाई दिए।वहीं जलप्लावन की समस्या से लम्बे समय से यह क्षेत्र तरह-तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सोमवार की सुबह हुई भारी बारिश के कारण चेतरीताल वार्ड, चितरंजन वार्ड, महर्षी महेश योगी वार्ड, अग्रेसन वार्ड, संगम कॉलोनी, स्टेट बैंक कॉलोनी,सरस्वती कॉलोनी, पंजाब बैंक कॉलोनी, परिजात बिल्डिंग के सामने, जगदम्बा कॉलोनी, जानकी नगर, हॉससिंग बोर्ड महाराजपुर, सुहागी विजासन माता मंदिर, सीईओ कॉलोनी, अमखेरा, राम नगर, न्यू राम नगर, कंचनपुर, रद्दी चौकी, आनंद नगर, दुर्गा नगर, शहीद अब्दुल हमीद वार्ड, एकता नगर, विकास नगर, साकेत नगर, पीएण्डटी कॉलोनी, आंनद कॉलोनी, शिक्षक कॉलोनी, शिव नगर, शुक्ला नगर, गढ़ा शिव नगर, चंदन कॉलोनी, बाबा साहब अम्बेडकर कॉलोनी,त्रिमूर्ति नगर, गलगला, नरघईया, गोलबाजार, सिविक सेन्टर मॉल, करौंदी, रांझी, खमरिया, प्रेम नगर, मदन महल, मेडिकल, धनवंतरी नगर, शास्त्री नगर के समीप आदि अधिकांश क्षेत्रों एवं वार्डो में जलप्लावन की स्थिति निर्मित रही।साथ ही बारिश के कारण शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। किन्हीं क्षेत्रों में बार-बार विद्युत का आना-जाना लगा रहा, तो किन्हीं क्षेत्रों में विद्युत के तार टूट जाने से सुधार का कार्य चलता रहा। इस कारण कुछ क्षेत्रों के नागरिकों को विद्युत आपूर्ति से भी प्रभावित होना पड़ा।

नागरिकों ने बताया कि बारिश के दिनों में शहर के ऐसे कई क्षेत्र हैं, जहां पर कभी भी जलप्लावन की स्थिति निर्मित नहीं होती थी, ऐसे क्षेत्रों में भी एलएण्डटी के अनियमिता पूर्वक निर्माण के चलते पानी भरने लगा है। जिससे जलप्लावन की स्थिति निर्मित हो रही है।

Share:

  • मध्यप्रदेश में 19 अगस्त के बाद अच्छी बारिश के आसार

    Mon Aug 17 , 2020
    भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर मेहरबान हो गया है। पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं और रिमझिम बारिश की फुहारे गिर रही है। राजधानी भोपाल, जबलपुर समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार अलसुबह भारी बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई है। मौसम विभाग का कहना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved