पन्ना। पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत गुरूवार दोपहर 2 बजे के लगभग नेशनल हाइवे 39 में बड़ागांव के पास मोटरसाइकिल सवार लोगों को ट्रक ने जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अजीत पटेल निवासी बिल्हा, बिलखुरा अपनी मोटरसाइकिल से बूढ़ी इंटवा मामा के यहां जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें 34 वर्षीय महिला प्रियंका पटेल की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसके 1.5 वर्षीय पुत्र भी घायल हो गया। टक्कर मार कर भाग रहे हुए ट्रक को नागोद थाना प्रभारी को सूचना दी गई थी जिसको नागौद टी आई ने अपनी तत्परता और अपनी सूझ बूझ से पकड़ा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved