
ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में 10 वर्षीय तीसरी कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को मकान में रहने वाले साथी किराएदारों ने दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे पुलिस शव को निगरानी में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।
परिजनों ने पुलिस से किसी महिला टीचर पर परेशान करने का आरोप लगाया हैं। जिसकों लेकर पुलिस जांच कर रही हैं। दरअसल मुरैना जिले के सबलगढ़ में रहने वाले कमल सिंह केवट ग्वालियर में झांसी रोड थाना क्षेत्र के चंद्रबधनी नाका इलाके में आने वाले गढ्ढे वाला महोल्ला गली नंबर 1 में परिवार के साथ किराए के मकान में निवास करते हैं और ग्वालियर के कैंसर हॉस्पिटल में काम करते हैं। कमल सिंह के नाबालिग 10 वर्षीय तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले बेटे ने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात दीवाल पर लगी कील से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमल सिंह की पत्नी और एक बेटा पैतृक गांव सबलगढ़ गए हुए थे और कमल सिंह केवट कैंसर हॉस्पिटल में ड्यूटी के लिए गए थे।
कमल सिंह ने पुलिस को बताया की जिस मकान में रहते हैं उसी मकान में उनके साथ काम करने वाला एक परिवार भी निवास करता है। कमल सिंह ने साथ में काम करने वाले पवन को फोन पर कॉल कर बताया कि पत्नी और एक बेटा सबलगढ़ गए हैं एक बेटा घर में अकेला है उसका ध्यान रखना। जब पड़ोसी पवन ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो अंदर से दरवाजा नहीं खुला जिसके बाद पवन ने जानकारी पिता और पुलिस को दी पिता और पुलिस मौके पर पहुंचे पास के कमरे में रहने वाले साथी किराएदार का दोनों कमरों में के बीच बने दरवाजे को तोड़कर अंदर देखा तो नाबालिग बच्चा दीवार में लगी कील पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं परिजनों पुलिस शिकायत कर आरोप लगाया है कि बच्चे ने कुछ दिनों पूर्व बताया था कि एक महिला टीचर उसे परेशान करती है। फिलहाल पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved