img-fluid

इंदौर में दुकान पर बैठे 22 साल के युवक को आया हार्ट अटैक, मौत

February 09, 2026

  • ग्राहक ने फिंगरप्रिंट से मोबाइल अनलॉक कर परिजन को दी सूचना

इंदौर। दुकान पर काम करने वाले एक 22 साल के युवक को एकाएक हार्ट अटैक आ गया। उस दौरान दुकान पर मौजूद एक ग्राहक ने स्थिति को संभालते हुए उसके मोबाइल को उसी के फिंगरप्रिंट से खोलते हुए उसके परिजनों को सूचना दी। युवक की जान नहीं बच पाई।

कनाडिय़ा पुलिस ने बताया कि गुलमर्ग परिसर में रहने वाले 22 साल के कुलदीप पिता शंभुसिंह की हार्ट अटैक से मौत हुई है। कुलदीप बिचौली मर्दाना स्थित के-2 ढाबे के सामने एक पान की दुकान पर नौकरी करता था। वह दुकान पर बैठकर ग्राहकों को सामान दे रहा था, इस बीच सीने में दर्द होने से बेहोश हो गया। उसे बेहोश देख एक ग्राहक ने उसके मोबाइल का उसी के फिंगरप्रिंट से लॉक खोला और परिजन को सूचना देकर अस्पताल आने को कहा। इधर, कुलदीप को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। प्रारंभिक पड़ताल में डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक आना बताया।


  • पिछले साल और इस साल की शुरुआत में भी लगातार हो रहे हादसे
    कम उम्र में हार्ट अटैक से मौत का यह पहला मामला नहीं है। पिछले साल तो शहर के कई युवाओं ने साइलेंट किलर के अटैक से जान गंवाई है। दो दिन पहले ही राऊ में मकान निर्माण का काम कर रहे 32 साल के राहुल पिता प्रहलाद की भी ऐसे ही मौत हो गई थी। देवास नाका स्थित टोयोटा कंपनी के गोडाउन में काम करने के दौरान 48 साल के उत्तम पिता निर्मल को भी हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई थी।

    Share:

  • इंदौर के एबी रोड पर सेंट्रल डिवाइडर का निर्माण शुरू तो मिट्टी परीक्षण भी जारी

    Mon Feb 9 , 2026
    इंदौर। बीआरटीएस कॉरिडोर (BRTS corridor) को हटाने में ढिलाई तो जारी है ही, जिस पर हाईकोर्ट लगातार फटकार लगाता रहा, जिसके चलते अब नगर निगम ने सी-21 मॉल के सामने की तरफ के सेंट्रल डिवाइडर का निर्माण शुरू करवाया है। दूसरी तरफ पीडब्ल्यूडी ने भी चद्दरें ठोककर एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण की तैयारी शुरू कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved