img-fluid

250 करोड़ की फिल्म या बिना खर्च की रिलीज, धुरंधर 2 के बजट को लेकर क्यों है इतना कन्फ्यूजन

February 07, 2026

नई दिल्ली । धुरंधर की रिकॉर्डतोड़(record-breaking) कमाई लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है और अब इसके दूसरे पार्ट धुरंधर 2 (Dhurandhar 2)द रिवेंज को लेकर बजट पर बहस तेज हो गई है। फिल्म 19 मार्च (film releasing March 19)को रिलीज होने जा रही है और इसी दिन यश की टॉक्सिक (Yash’s Toxic)से इसके क्लैश की भी चर्चाएं हैं। इसी बीच फिल्म के खर्च को लेकर अलग अलग दावे सामने(claims emerge) आ रहे हैं जिसने दर्शकों को कन्फ्यूज(confusion.) कर दिया है।
कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि धुरंधर 2 का बजट करीब 250 करोड़ रुपये है जबकि कुछ ट्रेड एक्सपर्ट्स इसे जीरो बजट की फिल्म बता रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर एक ही फिल्म को लेकर इतने विरोधाभासी आंकड़े क्यों सामने आ रहे हैं।

दरअसल शुरुआत से ही धुरंधर को लेकर खबर थी कि आदित्य धर ने इसे एक साथ शूट किया था। बताया गया कि फिल्म की कुल लंबाई करीब सात घंटे थी जिसे बाद में दो हिस्सों में रिलीज करने का फैसला लिया गया। पहला पार्ट 5 दिसंबर को रिलीज हुआ और दूसरा पार्ट सिर्फ कुछ महीनों के अंतराल में 19 मार्च को सिनेमाघरों में पहुंच रहा है। एंड क्रेडिट सीन में दूसरे पार्ट के कई दृश्य पहले ही दिखा दिए गए थे जिससे साफ है कि मेन शूट पहले ही पूरा हो चुका था।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक पूरी फिल्म की शूटिंग पर करीब 225 से 280 करोड़ रुपये का खर्च आया था। यानी यह लागत पहले ही पार्ट वन में शामिल हो चुकी थी। ऐसे में धुरंधर 2 पर दोबारा फिल्म निर्माण का खर्च नहीं पड़ा। यही वजह है कि कई लोग दूसरे पार्ट को जीरो बजट की फिल्म कह रहे हैं।

हालांकि कुछ ट्रेड एक्सपर्ट्स धुरंधर 2 का बजट 250 करोड़ भी बता रहे हैं। इसकी वजह यह मानी जा रही है कि पार्ट वन की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स पर दूसरे पार्ट को और भव्य बनाने का दबाव था। इसी कारण कुछ नए सीन जोड़े गए कुछ नए किरदार शामिल किए गए और पोस्ट प्रोडक्शन तथा वीएफएक्स पर भारी खर्च किया गया। इसके अलावा प्रमोशन का खर्च भी पार्ट टू के बजट में जोड़ा जा रहा है।

सबसे अहम बात यह है कि धुरंधर 2 की बड़ी लागत पहले ही ओटीटी और म्यूजिक राइट्स से निकल चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जियो हॉटस्टार ने धुरंधर द रिवेंज के डिजिटल राइट्स करीब 150 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। वहीं पहले पार्ट के लिए नेटफ्लिक्स ने लगभग 85 करोड़ रुपये दिए थे। टी सीरीज ने दूसरे पार्ट के म्यूजिक राइट्स 50 से 60 करोड़ रुपये में हासिल किए हैं।

धुरंधर पार्ट वन पहले ही वर्ल्डवाइड 1347 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुका है। ऐसे में ट्रेड सर्किल का मानना है कि दूसरे पार्ट की लैंडिंग कॉस्ट पहले ही कवर हो चुकी है और अब सिनेमाघरों में बिकने वाला हर टिकट सीधा मुनाफा जोड़ेगा। इसी लॉजिक के चलते धुरंधर 2 को जीरो बजट की फिल्म कहा जा रहा है।

[rerlpost]

 

यही वजह है कि टॉक्सिक जैसी बड़ी फिल्म से क्लैश के बावजूद धुरंधर 2 को किसी बड़े फाइनेंशियल रिस्क में नहीं माना जा रहा। फिल्म की कहानी और विजुअल ट्रीटमेंट पहले से दर्शकों को आकर्षित कर चुके हैं और अब सबकी नजर इस बात पर है कि रिलीज के बाद यह बॉक्स ऑफिस पर कौन सा नया रिकॉर्ड बनाती है।

Share:

  • इंदौर में रैपिडो ही नहीं ओला-उबर भी बिना लाइसेंस चल रही

    Sat Feb 7 , 2026
    रैपिडो के हंगामे के बीच खुली सभी कंपनियों की पोल, परिवहन विभाग भी भुला बैठा था, जुगनू सहित सारे ऐप बिना अनुमति चल रहे, सभी को जारी होगा नोटिस इंदौर। रैपिडो बाइक चालक द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद रिक्शा चालकों द्वारा रैपिडो बंद किए जाने की मांग की जा रही है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved