img-fluid

बुखार के इलाज में ‘गलत इंजेक्शन’ से 26 वर्षीय युवक की मौत, दो डॉक्टरों पर मामला दर्ज

February 12, 2026

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले के रोहना कला गांव में बुखार के इलाज के लिए गए 26 वर्षीय युवक की कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगाने से मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर बुधवार को देहात थाना पुलिस ने दो झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कार्रवाई सीएमएचओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई।

जानकारी के अनुसार, रोहना कला निवासी रमन चौहान (26) को बुखार आने पर 25 अगस्त को गांव में ही अरुण साहू (48) के पास इलाज के लिए ले जाया गया। आरोप है कि अरुण साहू के पास चिकित्सा की कोई वैध डिग्री नहीं थी, इसके बावजूद वह मरीजों का उपचार कर रहा था। परिजनों का कहना है कि अरुण साहू ने रमन को एक इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। इंजेक्शन के बाद शरीर में संक्रमण फैल गया और हालत गंभीर हो गई। बाद में उपचार के दौरान उसी दिन 25 अगस्त को रमन की मौत हो गई।


  • घटना के बाद परिजनों ने छिंदवाड़ा कलेक्टर से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने सीएमएचओ को जांच के निर्देश दिए। सीएमएचओ द्वारा गठित जांच टीम में डॉ. सुदेश नागवंशी और डॉ. अर्चना कैंथवास को शामिल किया गया। टीम ने जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें उल्लेख किया गया कि गलत इंजेक्शन लगाने से युवक के शरीर में संक्रमण हुआ, जो उसकी मृत्यु का कारण बना।

    जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद बुधवार देर शाम देहात थाने में अपराध क्रमांक 75/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) (लापरवाही से मृत्यु कारित करना), 271, नेशनल मेडिकल काउंसिल एक्ट 2019 की धारा 34 तथा मध्य प्रदेश आयुर्वेद विज्ञान अधिनियम की धारा 24 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

    देहात थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आगे की विवेचना की जा रही है। दस्तावेजों और जांच रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्रवाई जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की सक्रियता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में बिना डिग्री के इलाज करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

    Share:

  • वन्दे मातरम्: राष्ट्र चेतना का सनातन गीत और आधुनिक भारत का पुनर्जागरण

    Thu Feb 12 , 2026
    -कैलाश चंद “वन्दे मातरम्” ये दो शब्द सिर्फ एक नारा नहीं, भारत की आत्मा का गूढ़ और दिव्य उद्गार हैं। यह केवल एक गीत नहीं बल्कि भारतीय राष्ट्रवाद की आध्यात्मिक जड़ है, जो भूमि, संस्कृति, शक्ति और ज्ञान इन चारों को मातृभाव में एक सूत्र में पिरोता है। जब कोई भारतीय “वन्दे मातरम्” कहता है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved