img-fluid

74 साल की दादी को 40 साल छोटे शख्स से हुआ प्यार, फिर देश छोड़ा, इस्लाम कबूला और कर ली शादी

October 10, 2025

नई दिल्‍ली । इंग्लैंड(England) के लीड्स शहर(City of Leeds) से हाल ही में एक मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। जानकारी के मुताबिक यहां 74 साल की क्रिस्टीन हैकॉक्‍स(Christine Haycox) ने अपने से 40 साल छोटे, 34 साल के हमजा ड्रीदी से शादी कर ली है। यह शादी कई वजहों से चर्चा में आ गई है। दोनों के बीच सिर्फ उम्र का ही अंतर नहीं था, बल्कि इन दोनों की राष्ट्रीयता और धर्म भी अलग अलग थे।


  • जानकारी के मुताबिक दोनों की मुलाकात 2018 में एक ऑनलाइन कोर्स के जरिए हुई हुई थी। क्रिस्टीन बच्चों को अंग्रेजी सिखाने की क्लास लेती थीं और हमजा उनकी ऑनलाइन क्लास में स्टूडेंट थे। सिर्फ छह हफ्तों में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया। इसके बाद क्रिस्टीन ट्यूनिशिया के हेमामेट शहर गईं, जहां वह हमजा से मिलीं। उनकी यह ट्रिप मजह दो हफ्तों की थी, लेकिन क्रिस्टीन वापस इंग्लैंड लौटी ही नहीं। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने दिसंबर 2020 में शादी कर ली और अब सात साल से ट्यूनिशिया में साथ रह रहे हैं।

    इस शादी के लिए क्रिस्टीन ने सिर्फ अपनी राष्ट्रीयता नहीं बदली, बल्कि इस्लाम धर्म भी कबूल लिया। क्रिस्टीन कहती हैं कि उन्हें हमजा से पहली नजर का प्यार हो गया था। इससे पहले क्रिस्टीन की पहली शादी 30 साल चली थी और 2003 में उनका तलाक हो गया था। उनके दो बच्चे भी हैं, जिनमें 44 साल का एक बेटा और एक 39 साल की एक बेटी शामिल हैं। उनके कई पोते-पोतियां भी हैं।

    Share:

  • स्पेन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप... बोले- NATO से उठाकर बाहर फेंक दो

    Fri Oct 10 , 2025
    वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) का गुस्सा अब स्पेन (Spain) पर फूट पड़ा है। ट्रंप ने गुरुवार को कहा है कि स्पेन को नाटो से निकालकर बाहर फेंक देना चाहिए। दरअसल ट्रंप बीते कुछ समय से NATO देशों से अपना सैन्य खर्चा बढ़ाने को कह रहे हैं। हालांकि ट्रंप के मुताबिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved