img-fluid

इंदौर में कांग्रेस को मजबूत बनाने का अभियान, 230 विधानसभा क्षेत्रों में 237 पर्यवेक्षक बनाकर कांग्रेस ने शुरू की तैयारी

October 08, 2025

  • इंदौर के विधानसभा पांच में प्रदेश में सबसे ज्यादा तीन पर्यवेक्षक बनाए…

इंदौर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों में 237 पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। इसमें पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा पर्यवेक्षक इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में बनाए गए हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। अभी यह नियुक्ति वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान के लिए की गई है।

3 साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अभी चाहे कांग्रेस की जिला, शहर इकाई का गठन नहीं हो पाया हो और ब्लॉक और बूथ लेवल पर भी कांग्रेस की टीम नहीं बन पाई हो, लेकिन कांग्रेस ने हर विधानसभा क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करने का काम एक बार फिर नए सिरे से कर दिया है। पार्टी द्वारा संगठन सृजन अभियान लागू किए जाने के पहले हर विधानसभा क्षेत्र में पर्यवेक्षक बनाए गए थे। इनमें से बहुत से पर्यवेक्षक अब अन्य स्थान पर शहर और जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी में आ गए हैं।


इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए पार्टी द्वारा कल सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में नए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 237 नेताओं को पर्यवेक्षक बनाया गया है। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों में सबसे ज्यादा पर्यवेक्षक इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में नियुक्त किए गए हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में तीन नेताओं को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इनमें भी मुस्लिम मतदाताओं की बहुलता को देखते हुए इस वर्ग से दो पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।

इंदौर के देपालपुर विधानसभा क्षेत्र में मनोज गौतम, इंदौर एक में सुनील यादव, दो में देवेंद्र मीणा, तीन में सौमिल नाहटा, चार में विजय ठक्कर, पांच में असलम लाला, अमित मिश्रा, लियाकत पटेल, महू में अजय पाटीदार, लक्ष्मणसिंह डिंडोरे, राऊ में गजेंद्र सिसौदिया, राकेश पाटीदार और सांवेर में वरुण क्षोत्रिय को पर्यवेक्षक बनाया गया है। कांग्रेस द्वारा घोषित तौर पर तो यह सभी पर्यवेक्षक वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान के लिए बनाए गए हैं, लेकिन अंदरूनी तौर पर पार्टी की तैयारी इन पर्यवेक्षक के माध्यम से संबंधित विधानसभा क्षेत्र के कामकाज का संचालन करवाने की है।

इंदौर के नेताओं को भी मिला मौका
प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों में इंदौर के नेताओं को भी मौका दिया गया है। इंदौर से शेख अलीम को बुरहानपुर, अमन बजाज को झाबुआ, रीना बौरासी को खंडवा और राजा चौकसे को रतलाम विधानसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

Share:

  • इन्दौर में ठंड ने दी दस्तक, कल रात पहली बार पारा 18 डिग्री के नीचे पहुंचा

    Wed Oct 8 , 2025
    आने लगा ठंड का मौसम… रातें होगी लंबी… दिन छोटा…. रात का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम रहा, कभी भी विदा हो सकता है मानसून इंदौर। शहर में ठंड ने दस्तक दे दी है। कल रात पहली बार न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के नीचे पहुंच गया। इसके कारण रात को हल्की ठंड का अहसास […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved