
इंदौर। इंदौर (Indore) के एमजी रोड (MG Road) पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत एक स्कार्पियो चालक ने अपनी तेज रफ्तार कार से जमकर तांडव मचाया। नशे की हालत में बेकाबू हुई स्कार्पियो ने तीन से चार गाड़ियों को जोरदार टक्कर मारी और एक दुकान में जा घुसी। इस हादसे में 3 लोग घायल हुए है, जिन्हे MY हॉस्पिटल पहुँचाया गया है।
नशे में धुत था ड्राइवर, मचाया जमकर उत्पात
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कार्पियो चालक इतनी अधिक नशे की हालत में था कि उसे सड़क पर चल रहे वाहन और लोग दिखाई नहीं दे रहे थे। एमजी रोड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में कार की रफ्तार देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। कार ने पहले एक के बाद एक तीन-चार वाहनों को बुरी तरह ठोक दिया, जिससे गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के वक्त सड़क पर चल रहे राहगीरों ने भागकर अपनी जान बचाई, वरना कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी।
दुकान में जा घुसी बेकाबू स्कार्पियो
वाहनों को टक्कर मारने के बाद भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। अनियंत्रित स्कार्पियो सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुकान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और चालक को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved