img-fluid

1 करोड़ की फीस, 9 करोड़ का कर्ज और तिहाड़ तक का सफर राजपाल यादव की जिंदगी में बड़ा ट्विस्ट

February 11, 2026

नई दिल्ली । बॉलीवुड के चर्चित कॉमेडियन राजपाल यादव(Rajpal Yadav) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। भूल भुलैया फ्रेंचाइजी से लेकर अक्षय कुमार, (Akshay Kumar) सलमान खान (Salman Khan)और वरुण धवन(Varun Dhawan) जैसे बड़े सितारों के साथ काम कर चुके राजपाल यादव आज एक गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। साल 2010 में अपनी फिल्म अता पता लापता के निर्देशन के लिए उन्होंने करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस (movie box office)पर असफल रही और यह कर्ज समय के साथ ब्याज समेत बढ़कर 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। कर्ज न चुका पाने की स्थिति में 10 फरवरी को उन्होंने दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया।

हालांकि बीते कुछ वर्षों में राजपाल यादव लगातार फिल्मों में सक्रिय रहे हैं। बड़े बैनर और मल्टीस्टारर फिल्मों में नजर आने के बावजूद उनकी फीस चौंकाने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन के लिए जहां वरुण को 25 करोड़ रुपये मिले, वहीं राजपाल यादव को महज 1 करोड़ रुपये फीस दी गई, जो कुल बजट का लगभग 4 प्रतिशत बताया गया। उनके अनुभव और लोकप्रियता को देखते हुए यह रकम अपेक्षाकृत कम मानी जा रही है।

साल 2023 से 2025 के बीच राजपाल यादव ने कई फिल्मों में काम किया और इनसे उन्होंने करीब 7 से 8 करोड़ रुपये की कमाई की। कटहल और ड्रीम गर्ल 2 के लिए उन्हें लगभग 1-1 करोड़ रुपये मिले। भूल भुलैया 3 से उन्होंने 2 से 3 करोड़ रुपये की फीस हासिल की, जबकि ‘चंदू चैंपियन’ के लिए करीब 2 करोड़ रुपये और ‘बेबी जॉन’ के लिए 1 करोड़ रुपये मिले। लगातार काम करने के बावजूद बढ़ते कर्ज और ब्याज ने उनकी आर्थिक स्थिति को डगमगा दिया।

आने वाला समय राजपाल यादव के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। 2025-26 में उनकी कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। अक्षय कुमार के साथ उनकी हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। इसके अलावा वेलकम टू द जंगल में भी वे अहम भूमिका निभा रहे हैं, जिसमें अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी जैसे सितारे शामिल हैं। यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।


  • इसके अलावा उनके पास ‘विवश’, कन्नड़ फिल्म अम्मा, तेलुगू फिल्म रंगीला’, टैक्सी में भूत है, काम चालू है, घमासान, मन्नू और मुन्नी की शादी और ‘मिशन लैला’ जैसे कई प्रोजेक्ट्स हैं। साफ है कि काम की कोई कमी नहीं है, लेकिन आर्थिक दबाव ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया है।

    राजपाल यादव की इस स्थिति पर कई सितारे उनके समर्थन में सामने आए हैं। सोनू सूद, गुरमीत चौधरी और जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने उनकी आर्थिक मदद की है। कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले राजपाल यादव की जिंदगी इस समय एक गंभीर मोड़ पर है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या आने वाली फिल्में उन्हें इस आर्थिक संकट से उबार पाएंगी।

     

    Share:

  • इजरायल में बढ़ते अपराध के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन: अरब और यहूदी नागरिक एक साथ सड़कों पर उतरे

    Wed Feb 11 , 2026
    तेल अवीव। इजरायल में अरब समुदायों (Arab communities in Israel) में बढ़ती हिंसक घटनाओं और हत्याओं के विरोध में 10 फरवरी को देशभर में “नेशनल डे ऑफ डिसरप्शन” (National Day of Disruption) के तहत व्यापक प्रदर्शन किए गए। इस दौरान अरब और यहूदी नागरिकों (Arab and Jewish citizens) ने संयुक्त रूप से सड़कों पर उतरकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved