
नई दिल्ली।साल 2010 में रिलीज?(Released in 2010) हुई दबंग (Dabangg)ने बॉक्स ऑफिस(box office)पर तहलका मचा दिया था और सलमान खान (Salman Khan)को ‘चुलबुल पांडे’(Chulbul Pandey) के रूप में एक नई पहचान दिलाई। फिल्म की सफलता में जहां दमदार कहानी और एक्शन का योगदान था, वहीं इसका सुपरहिट आइटम सॉन्ग मुन्नी बदनाम हुई भी लोगों के दिलों पर छा गया। मलाइका अरोड़ा पर फिल्माए गए इस गाने ने उस समय हर पार्टी, शादी और समारोह में धूम मचा दी थी। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस गाने में सलमान खान की एंट्री पहले से प्लान नहीं थी।
मेकर्स का प्लान बदला, सलमान ने खुद की एंट्री
दरअसल, फिल्म के मेकर्स इस गाने को केवल मलाइका अरोड़ा के सोलो डांस के रूप में शूट करना चाहते थे। उनका मानना था कि मलाइका की परफॉर्मेंस ही गाने को हिट बनाने के लिए काफी होगी। लेकिन जब सलमान खान ने यह गाना सुना, तो उन्हें यह इतना पसंद आया कि उन्होंने खुद इसमें शामिल होने की इच्छा जताई। सलमान के इस फैसले ने गाने की पूरी ऊर्जा ही बदल दी और बाद में यही गाना फिल्म का सबसे बड़ा हाइलाइट बन गया।
पनवेल फार्महाउस पर बना आइकॉनिक डांस स्टेप
गाने में सलमान की मौजूदगी तो तय हो गई, लेकिन सबसे बड़ा सवाल था कि डांस स्टेप कैसा होगा। इसका जवाब एक मजेदार तरीके से मिला। सलमान अपने पनवेल फार्महाउस पर टीम के साथ थे, जहां बोनफायर के दौरान गाना बजाया गया। उसी दौरान उनके ड्राइवर और कुक ने कुछ फनी डांस स्टेप्स किए, जिन्हें देखकर सलमान खान काफी प्रभावित हुए। उन्हें यह स्टेप्स इतने नेचुरल और एंटरटेनिंग लगे कि उन्होंने इन्हीं मूव्स को फाइनल कर लिया। यही स्टेप बाद में उनका सिग्नेचर डांस बन गया, जिसे आज भी फैंस कॉपी करते नजर आते हैं।
बॉक्स ऑफिस पर छाया ‘दबंग’ का जादू
फिल्म ‘दबंग’ सिर्फ गाने ही नहीं, बल्कि कमाई के मामले में भी सुपरहिट साबित हुई। करीब 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 231 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। इस फिल्म ने सलमान खान के करियर को नई ऊंचाई दी और ‘चुलबुल पांडे’ का किरदार आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved