img-fluid

बांग्लादेश की नई सरकार में एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

February 17, 2026

डेस्क। बांग्लादेश (Bangladesh) में तारिक रहमान (Tariq Rehman) ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों (Ministers) ने भी शपथ ग्रहण की। खास बात यह है कि तारिक रहमान के मंत्रिमंडल (Cabinet) में एक हिंदू (Hindu) और एक बौद्ध (Buddhist) नेता (Leader) को भी जगह मिली है। जानकारी के मुताबिक हिंदू नेता निताई रॉय चौधरी (Nitai Roy Chowdhury) और बौद्ध नेता के तौर पर दीपेन दीवान चकमा (Dipen Dewan Chakma) ने तारिक सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।


  • निताई रॉय चौधरी बीएनपी की नीति-निर्माण संबंधी शीर्ष स्थायी समिति के सदस्य हैं, जबकि निताई रॉय चौधरी पार्टी के प्रमुख उपाध्यक्षों में से एक होने के साथ-साथ इसके शीर्ष नेतृत्व के लिए एक वरिष्ठ सलाहकार और रणनीतिकार भी हैं। BNP के टिकट पर पश्चिमी मगुरा चुनाव क्षेत्र से निताई रॉय चौधरी ने जीत हासिल की। उन्होंने जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवार को हराया। जनवरी 1949 में पैदा हुए निताई रॉय चौधरी बांग्लादेश के प्रतिष्ठित वकील हैं। वह पहले भी सांसद रह चुके हैं।

    वहीं दिपेन दीवान चमका बौद्ध बहुसंख्यक चकमा जातीय अल्पसंख्यक समूह से संबंधित हैं, जिन्होंने दक्षिण-पूर्वी रंगमती पहाड़ी जिले के एक निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की। दिपेन दीवान चमका ने दक्षिणपूर्वी रंगमती हिल्स जिले के एक निर्वाचन क्षेत्र से एक स्वतंत्र चकमा उम्मीदवार को हराकर जीत हासिल की। वह एक वकील और राजनीतिज्ञ हैं। उनका जन्म 8 जून, 1963 को रंगमती में हुआ था। वह बौद्ध-बहुल चकमा जातीय समूह से हैं और आदिवासी मामलों पर राष्ट्रपति जियाउर रहमान के पूर्व सलाहकार सुबिमल दीवान के बेटे हैं।

    Share:

  • Bangladesh's interim PM Mohammad Yunus invokes the "Seven Sisters" after resigning, spewing venom against India.

    Tue Feb 17 , 2026
    New Delhi: In his final address to the nation before the formation of a new government in Bangladesh, interim advisor Mohammad Yunus once again invoked the term “Seven Sisters.” He described Nepal, Bhutan, and the Seven Sisters as a shared region, but did not directly mention India. Yunus’s statement comes as he has handed over […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved