
उज्जैन। हजारी हनुमान मंदिर, हनुमंत आश्रम के महंत काशीदासजी ने बताया कि साकेतवासी संत श्री श्री 1008 जगदीश्वर दास जी त्यागी की पुण्यतिथि के अवसर पर भजन संध्या, चल समारोह और संत भंडारे का आयोजन किया गया। कल सुबह श्री मीरा माधव मंदिर से श्री हजारी हनुमान मंदिर तक वैष्णव अखाड़ो के निशान व संतो का चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में मुख्य रूप से बारह घाट खालसा के श्री महंत व लालघाटी गुफा मंदिर भोपाल के महंत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर रामप्रवेश दास जी महाराज शामिल हुए।
इस अवसर पर षटदर्शन संत मंडल उज्जैन की ओर से महंत श्री परमेश्वरदास जी को महंताई की चादर ओढ़ाई गई। इस आयोजन में संत महंतो के अलावा पूर्व महापौर मीना जोनवाल, रामेश्वर अखंड, भाजपा के शहर अध्यक्ष विवेक जोशी, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष सोनू गेहलोत, जिला सहकारी बैंक के पूर्व प्रशासक अजीत सिंह सहित शहर के अन्य गणमान्यजन शामिल हुए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved