
उज्जैन। करोड़ों की राशि खर्च कर तैयार किए गए महाकाल लोक में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहाँ पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के बीच आवारा श्वान घूम रहे हैं। कहने को तो यहाँ सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारी लगाए गए हैं लेकिन वे भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
करीब दो माह पहले महाकाल लोक का लोकार्पण हुआ है। उसके बाद से ही यहाँ हजारों की संख्या में रोजाना दर्शनार्थी पहुँच रहे हैं। क्रिसमस की छुट्टियां और नए साल के उपलक्ष्य में यहाँ भीड़ का आँकड़ा लगातार बढ़ रहा है। मंदिर समिति महाकाल सहित महाकाल लोक में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 500 कर्मचारी लगाने हेतु 20 करोड़ के टेंडर जारी करने की तैयारी में है।
इस बीच यहाँ अभी मंदिर समिति के तथा निजी सुरक्ष एजेंसी के कई कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। बावजूद इसके मौजूदा कर्मचारी व्यवस्थाएँ ठीक से संभाल नहीं पा रहे हैं। कल महाकाल लोक में अच्छी खासी भीड़ थी और यहाँ पर्यटकों के बीच कई स्थानों पर आवारा श्वान घूमते नजर आए। पूरे शहर में भी यही स्थिति है। नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved