
पहले पति केस लडऩे के लिए वकील के पास गया, फिर पत्नी सहित उसके दो साथियों ने उलझाने का प्रयास किया
इन्दौर। देर रात को बाणगंगा थाने (Banganga Police Station) में एक वकील (lawyer) ने एक महिला (woman) सहित उसके दो साथियों ( two accomplices) के खिलाफ ब्लैकमेल (blackmaile) कर लाखों रुपए मांगने और बदनाम कर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया है। महिला की तो नामजद पहचान है, लेकिन महिला के साथ जिन दो लोगों को आरोपी बनाया गया है उनके नाम असली हैं या वे पहचान छुपाकर वकील को ब्लैकमेल कर रहे थे यह उनकी गिरफ्तारी के बाद ही साफ होगा।
कालिंदी गोल्ड में वकील नवनीत शर्मा का दफ्तर है। शर्मा ने बताया कि उनके दफ्तर के सामने एक पेंटर पुताई का काम कर रहा था। बीते दिनों वह दफ्तर में आया और कहने लगा कि उसे कानूनन मदद चाहिए। इस पर शर्मा ने उससे पूछा कि क्या मदद चाहिए तो वह कहने लगा कि उसकी शादी 2023 में हुई थी। कुछ महीने रहने के बाद पत्नी उससे अलग हो गई। अब वह अनैतिक गतिविधियों में लिप्त है, इसके बावजूद उसे वापस अपनाना चाहता हूं। इस पर शर्मा ने अपनी फीस बताते हुए केस को आगे बढ़ाने की बात कही। कुछ दिनों बाद शर्मा ने पेंटर की पत्नी को फोन लगाकर पेंटर के कहे अनुसार पेंटर द्वारा बताई गई बात कही। इस पर पेंटर की पत्नी एक अन्य महिला साथी के साथ शर्मा के दफ्तर पहुंची और पति के साथ रहने की बात के विषय में चर्चा करने के बाद कहने लगी कि उसकी एक और मदद कर दें। उसने पति के माध्यम से एक व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार का केस लगवाया है, उसमें भी सुझाव मांगा। बाद में महिला वहां से चली गई। कुछ दिनों बाद महिला मोबाइल फोन पर शर्मा को धमकाने लगी कि उसके पति द्वारा दी गई जानकारी को अपने वॉट्सऐप से डिलीट कर दो। इस बीच चलते मोबाइल फोन को महिला के सागर नाम के साथी ने लिया और शर्मा को झूठे केस में फंसाने और इज्जत खराब करने की धमकी देते हुए 10 लाख की मांग करने लगा। सागर नाम के व्यक्ति के बाद ओम विश्वकर्मा नाम का व्यक्ति आया और शर्मा को फोन लगाकर 10 लाख रुपए देने के लिए धमकाने लगा। बाद में शर्मा ने इसकी शिकायत पुलिस को की। आरोप है कि सागर करोलबाग में महिला के साथ मिलकर अनैतिक गतिविधियां चलाता है। फिलहाल पुलिस ने महिला के नाम के साथ सागर और ओम पर केस दर्ज किया है, लेकिन सागर और ओम अभी तक सामने नहीं आए हैं। यह उनके असली नाम हैं अथवा फर्जी यह भी स्पष्ट नहीं है। उधर, महिला के पति को आरोपी नहीं बनाया गया है, क्योंकि वह खुद महिला के खिलाफ बोलने के लिए तैयार है। रात को पुलिस ने तीनों आरोपियों की मोबाइल लोकेशन निकाली और उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved