img-fluid

आज मिली हार तो 7 साल में पहली बार बैक-टू-बैक T20I सीरीज हारेगी टीम इंडिया

July 09, 2026

नई दिल्ली। टीम इंडिया आज की तारीख में उसे मुहाने पर खड़ी है, जहां से अगर उसे एक और हार मिली तो सालों के किए कराए पर पानी फिर जाएगा। भारतीय टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज तो जीतने से रही, लेकिन इतना जरूर है कि जो काम पिछले कई साल से नहीं हुआ, वो भले ही बचा ले। लेकिन इसके लिए एक नहीं, बल्कि दो जीत से काम बनेगा। अब श्रेयस अय्यर किस रणनीति के साथ मैदान में उतरेंगे, ये देखना भी काफी दिलचस्प होगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें तैयार हैं। इस बीच आज का मैच टीम इंडिया और श्रेयस अय्यर के लिए काफी ज्यादा अहम होने जा रहा है। तीन में से दो मैच हारकर अब भारत के पास ये मौका नहीं है कि वो सीरीज जीत पाए, लेकिन अभी बराबरी का चांस है, उसके लिए आज जीत जरूरी है। इससे पहले टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ दो मैच हार गई थी और वहां से सूपड़ा साफ करवा कर इंग्लैंड आई थी। अब अगर इस सीरीज का ये मैच भी हाथ से जाता है तो लगातार दो सीरीज चली जाएंगी। भारतीय टीम को पिछले करीब सात साल से ये दिन नहीं देखना पड़ा है कि जब बैक टू बैक दो सीरीज हार गया हो, लेकिन इस सीरीज में ऐसा होते हुए नजर आ सकता है।


  • इतना ही नहीं, भारतीय टीम पिछले करीब 12 साल से कभी भी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज नहीं हारी है। अब हो सकता है कि ये 12 साल से चला आ रहा सिलसिला भी टूट जाए। हालांकि भारत के पास मौका है। पहले उसे आज का मैच जीतकर इंग्लैंड को रोकना होगा और इसके बाद आखिरी मैच में भी जीत दर्ज करनी होगी। अगर बचे हुए दो में से एक भी मैच भारतीय टीम हार तो फिर ये दोनों शर्मनाक रिकॉर्ड बन जाएंगे।

    लगातार हार के बाद अब तो श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि जो टीम अभी कुछ महीने पहले ही टी20 की विश्व चैंपियन बनी है, उसे एक अदद जीत के लिए तरसना पड़ रहा है। जबकि देखा जाए तो कप्तान के अलावा बाकी टीम करीब करीब वही हे। दो से तीन खिलाड़ी इधर से उधर हुए हैं, जो कि होता ही रहता है। दो तीन खिलाड़ी बदलने से टीम का जीत का सिलसिला नहीं रुकता। हां, अगर कप्तान से ही कहीं गलती हो रही हो तो वो बात अलग है।

    Share:

  • अचानक विधानसभा पहुंचकर एकनाथ शिंदे से मिले शरद पवार? राज्य में शुरू हुई नई अटकलें

    Thu Jul 9 , 2026
    मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति बीते लंबे समय से किसी न किसी वजह से चर्चा के केंद्र में बनी रहती है। वर्तमान में राज्य में शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP (SP) को लेकर भी अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। क्या महाराष्ट्र में NCP शरद गुट और अजित गुट का विलय होने वाला है? क्या […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved