img-fluid

पुलिस पर भीड़ का हमला, दरोगा की पिस्टल छीनने की कोशिश; पुलिसकर्मियों ने भागकर बचाई जान

May 28, 2026

बिजनौर। यूपी में बिजनौर के थाना कोतवाली शहर इलाके के जंदरपुर गांव में चोरी की खबर पर पहुंची पुलिस की टीम पर भीड़ ने अटैक कर दिया। इस दौरान, पुलिसकर्मियों के साथ ग्रामीणों ने धक्का-मुक्की और बदसलूकी की। इस अटैक का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस की टीम खुद को भीड़ से बचाती हुई दिख रही है।

जानकारी के मुताबिक, चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस एक संदिग्ध चोर को पकड़ने जंदरपुर गांव में गई थी। इसी दौरान, बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिसकर्मियों का विरोध करने लगे। फिर, देखते ही देखते वहां तनाव बढ़ गया और लोगों ने पुलिस की गाड़ी को भी घेर लिया।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला किया और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। फिर, हालात बिगड़ते देख पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने के लिए मौके से भाग गए। वीडियो में दरोगा, लोगों की भीड़ से घिरा हुआ नजर आ रहा है। जब दरोगा ने बचाव के लिए पिस्टल निकाली, तो भीड़ ने उसे छीनने का प्रयास भी किया। पुलिस की टीम, इस घटना के दौरान काफी देर तक असहाय दिखी।


  • हालांकि, घटना की खबर मिलते ही पुलिस की दूसरी टीमें भी मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद हालात को किसी तरह काबू में किया गया। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान में पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल, जांदरपुर गांव में शांति है।

    इस घटना पर एसपी सिटी कृष्ण गोपाल ने कहा कि बीते 27 मई को रात में लगभग साढ़े 9 बजे थाना कोतवाली शहर बिजनौर के हल्का नंबर एक से संबंधित सब इंस्पेक्टर विनय और उनके साथी कांस्टेबल सन्नी मलिक चोरी के मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति के पूछताछ के लिए गए हुए थे। इस दौरान, जंदरपुर गांव से संबंधित कुछ लोगों ने उनके सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए उनके साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया।

    उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में सुसंगत धाराओं के तहत थाना हाजा पर मुकदमा दर्ज किया गया है। संबंधित व्यक्तियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। मौके पर शांति व्यवस्था संबंधित कोई भी समस्या नहीं है।

    Share:

  • वीकेंड होगा सुपरहिट, एक साथ रिलीज होंगी 14 फिल्में और वेब सीरीज

    Thu May 28 , 2026
    नई दिल्ली। वीकेंड होगा सुपरहिटSuperhit Weekend) एक साथ रिलीज(Release) होंगी 14 फिल्में और वेब सीरीजमई (Web Series Releasing)महीने का आखिरी शुक्रवार सिनेप्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। 29 मई 2026 को मनोरंजन की दुनिया में बड़ा धमाका होने जा रहा है क्योंकि इस दिन एक साथ 14 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved