img-fluid

पटाखों के शोर पर भड़के पड़ोसी ने किया हमला, महिला की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

October 24, 2025

नई दिल्‍ली । उत्तर प्रदेश के मथुरा(Mathura, Uttar Pradesh) के जैंत क्षेत्र(Jaint area) में बुधवार रात गोवर्धन पूजा(Govardhan Puja) की खुशियां मातम(happiness and mourning) में बदल गईं। आतिशबाजी चलाने का विरोध करते-करते पड़ोसियों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल है। घरवालों ने सात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी तलाश जारी है। उधर, पुलिस ने इलाके में गश्त और सुरक्षा बढा दी है।

जानकारी के अनुसार राधा वैली निवासी साधना देवी (24) पत्नी शंकर अपने मायके जैंत गांव में गोवर्धन पूजा करने आई थीं। बुधवार रात लगभग 10:30 बजे साधना के भाई केके और सीके अपने घर की छत पर पटाखे चला रहे थे। पटाखों की आवाज से नाराज पड़ोसी और उसके घरवालों ने आपत्ति जताई और गाली-गलौज करने लगे। बात बढ़ने पर उन्होंने पत्थर चलाने शुरू कर दिए।


इस पत्थरबाजी में साधना, उनकी मां सरोज देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पथराव कर रहे पड़ोसी ये देखकर भाग निकले। घरवाले दोनों घायल महिलाओं को मथुरा के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने साधना को नाजुक हालत में आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय ही साधना ने दम तोड़ दिया। वहीं मां सरोज देवी का इलाज जारी है।

मृतका के पिता टिकेंद्र गौतम ने सात लोगों के खिलाफ थाना जैंत में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना के बाद दबिश देकर कपिल, विकास और हुकुम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश त्रिपाठी ने बताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल होने के सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share:

  • बिहार चुनाव: महागठबंधन 28 अक्टूबर को जारी कर सकता है साझा घोषणापत्र, जानें...

    Fri Oct 24 , 2025
    पटना. बिहार (Bihar) में विधानसभा चुनाव (assembly elections) के मद्देनजर महागठबंधन (Grand Alliance) ने साझा चुनावी घोषणा पत्र (Manifesto) जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है. आरजेडी (RJD) सूत्रों के मुताबिक, साझा घोषणा पत्र पर सभी घटक दलों के बीच सहमति बन चुकी है और यह 28 अक्टूबर को मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved