
जबलपुर। जबलपुर (Jabalpur) में एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। घटना 5 दिन पुरानी है जिसका cctv वीडियो अब वायरल हो रहा है। दशहरे के बाद भीड़ भरी सड़क पर एक ऑटो एक युवती को टक्कर मार कर अपने साथ घसीटता हुआ ले गया था। युवती की जान तो बच गयी लेकिन हालत बेहद गंभीर है। वीडियो ऐसा है जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएं।
ऑटो में फंसकर घिसती गयी युवती
ये घटना 20 अक्टूबर की है। की है। चंदन कॉलोनी (Chandan Colony) में रहने वाली युवती अपने परिवार के साथ शहर में घूमने निकली थी। वो संजीवनी नगर में थी उसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार ऑटो आया और युवती को टक्कर मारता हुआ भागने लगा। युवती उस ऑटो में फंस गयी। ऑटो चालक फिर नहीं रुका और उसे घसीटते हुए करीब आधा किमी तक ले गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved