
मुंबई। दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को डिस्को डांसर (Disco Dancer) से स्टारडम मिली थी और आज भी उन्हें डिस्को डांसर नाम से बुलाया जाता है। अब खबर आ रही है कि फिल्म का सीक्वल आ रहा है। बी सुभाष सीक्वल (B Subhash sequel) को लेकर आ रहे हैं। हालांकि इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। लेकिन इस बीच यह खबर जरूर आ रही है कि इस प्रोजेक्ट के लिए 2 स्टार्स में से किसी एक को लेने का प्लान बनाया जा रहा है।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक बॉम्बे हाईकोर्ट ने डिस्को डांसर सीक्वल को हरी झंडी दे दी है। पहले डिस्को डांसर अपने कॉपीराइट के मुद्दे पर कानूनी लड़ाई में फंस गया था। अब खबर है कि बी सुभाष ने हाल ही में यह केस जीत लिया है।
मिथुन के साथ अच्छा बॉन्ड
सुभाष ने कहा था, ‘जब मैंने सुना कि मुथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिलेगा तो मुझे लगा जैसे हमारी फिल्म को कोई बड़ा अवॉर्ड मिला हो। मैंने उन्हें मैसेज भी किया और उन्होंने कहा कि वह मेरे शुक्रगुजार हैं। हमारे बीच अच्छा रिश्ता है।’
मिथुन को डिस्को डांसर में लेने पर सुभाष ने कहा, ‘मैंने मिथुन को फिल्म में लिया जबकि प्रोड्यूसर राम दयान इसके लिए तैयार नहीं थे। लेकिन मैंने उन्हें कहा कि मिथुन दूसरे एक्टर्स से काफी अलग हैं। उनका चेहरा और पर्सनैलिटी काफी अलग है।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved