img-fluid

इंडोनेशिया में 300 से ज्यादा यात्रियों से भरे जहाज में लगी आग, जान बचाने के लिए समुद्र में कूदे लोग

July 20, 2025

जकार्ता। इंडोनेशिया (Indonesia) में एक समुद्री जहाज (sea vessel) में भीषण आग लग जाने से 300 से ज्यादा यात्रियों की जान आफत में फंस गई। वीडियो में भयानक आग का मंजर देखा जा सकता है। आग काफी तेजी से पूरी जहाज को अपनी चपेट में ले चुकी है, जिसमें से ऊंची लपटें और काला धुआं साफ दिखाई दे रहा है। इस जलती हुई फेरी से 280 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। जबकि बच्चे सहित 18 लोग घायल हो गए हैं। जबकि काफी संख्या में लोग लापता भी बताए जा रहे हैं।

जहाज में भीषण आग लगने के बीच फंसे यात्रियों ने समुद्र में छलांग लगाना शुरू कर दिया। वीडियो में लोगों को समुद्र में कूदते देखा जा सकता है। यह आग इंडोनेशिया के तट के पास एक फेरी में लगी। इसके बाद उसमें सवार यात्रियों के बीच भयानक अफरातफरी मच गई। जहाज पर सवार 280 से अधिक लोग जान बचाकर निकलने में कामयाब रहे। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।


इस जहाज पर 300 से 500 के बीच सवारों की संख्या होने की आशंका जाहिर की जा रही है। काफी लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों और बचाव दल ने आग पर काबू पा लिया है और लापता लोगों की खोज जारी है। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Share:

  • WTC का फाइनल 2031 तक इंग्लैंड में ही खेला जाएगा, ICC ने लगाई मुहर

    Sun Jul 20 , 2025
    नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा रविवार को जारी प्रेस रिलीज में पुष्टि (Confirmed in press release) की गई है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल अब 2031 तक इंग्लैंड में ही आयोजित होता रहेगा. इस प्रतिष्ठित इवेंट की मेज़बानी इसकी शुरुआत से ही इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) कर रहा है, और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved