
नई दिल्ली।तेलुगु (TeluguCinema)और बॉलीवुड के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की शादी की खबरें लंबे समय से फैंस के बीच चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 26 फरवरी (26th February) को शादी करने वाले हैं, लेकिन अभी तक दोनों में से किसी ने भी ऑफिशियल पुष्टि (official confirmation) नहीं की है।
एक और बड़ी खबर सामने आई है। नेटफ्लिक्स ने इस कपल को उनके लग्जरी डेस्टिनेशन वेडिंग की एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए 60 करोड़ रुपये का ऑफर दिया। इसका मकसद था कि फैंस उनकी शादी का लुत्फ घर बैठे उठा सकें। लेकिन रश्मिका और विजय ने यह ऑफर ठुकरा दिया और अपनी शादी को पूरी तरह निजी रखा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल अपने शादी के आयोजन में काफी सावधानी बरत रहा है। पिछले कुछ विवादों के चलते वे कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। हाल ही में जब रश्मिका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और उनसे शादी के बारे में सवाल किया गया तो वह हंस पड़ीं और शर्माते हुए सवाल टाल दिया। उन्होंने कहा, “फिल्म रिलीज अभी तो…कुछ करना पड़ेगा।”
यह पहली बार नहीं है जब किसी साउथ स्टार की शादी के राइट्स को बड़े प्लेटफॉर्म ने खरीदा हो। इससे पहले नयनतनारा और फिल्ममेकर विग्नेश शिवन ने अपनी वेडिंग फिल्म के राइट्स 25 करोड़ रुपये में नेटफ्लिक्स को बेचे थे।
रश्मिका और विजय की रिलेशन की खबरें 2018 से चल रही हैं जब दोनों ने गीता गोविंदम में काम किया था। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने अफेयर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दोनों अक्सर वेकेशन पर साथ दिखाई देते हैं और फैंस को रोमांटिक पलों की झलक मिलती रहती है।
प्रोफेशनल मोर्चे पर रश्मिका जल्द ही फिल्म कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह शाहिद के साथ एक और प्रोजेक्ट में भी काम कर रही हैं। वहीं विजय देवरकोंडा इस साल सितंबर में रिलीज होने वाली पैन इंडिया फिल्म राणाबली और ‘राउडी जनार्दन’ में दिखाई देंगे।
इस बीच शादी की खबरें और Netflix का ऑफर दोनों फैंस के लिए उत्सुकता और रोमांच का विषय बने हुए हैं। कपल ने अपनी शादी को प्राइवेट रखने का फैसला करके इसे और भी रहस्यमय बना दिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved