img-fluid

‘दिमाग और आत्मा से मरा हुआ समाज..’, ‘छावा’ फिल्म और महाकुंभ को लेकर अभिनेत्री ने की टिप्पणी

  • February 19, 2025

    डेस्क। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म ‘छावा’ इस समय सिनेमाघरों में छाई हुई है। इसे लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की है, जिसमें वह ‘छावा’ फिल्म पर दर्शकों की आ रही प्रतिक्रियाओं को लेकर टिप्पणी करते हुए उसे महाकुंभ में हुई घटना से जोड़ते हुए कटाक्ष किया है।

    हाल ही में अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में वह ‘छावा’ फिल्म को लेकर आ रही प्रतिक्रियाओं पर लिखती हैं कि लोग 500 साल पहले हिंदुओं पर हुए अत्याचारों को काल्पनिक फिल्मों के जरिए दिखाए जाने पर क्रोधित हो रहे हैं। उन्हें महाकुंभ में खराब प्रबंधन की वजह से भगदड़ में हुई मौतों पर कोई क्रोध नहीं आ रहा है। वहां के शवों को बुलडोजर से हटाया गया। ये समाज दिमाग और आत्मा से मरा हुआ है।


    ‘छावा’ फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन की वीरता को दिखाय गया है। फिल्म का अंतिम सीन लोगों को भावुक कर दे रहा है। इसकी तस्वीरें और वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें महाराज पर हुए अत्याचार सीन को देखकर लोग भावुक और क्रोधित हो रहे हैं। इसी को लेकर स्वरा भास्कर ने एक्स पर लिखा है, जिसपर कुछ यूजर समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं अन्य इसका विरोध भी कर रहे हैं।

    अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ की लेकर हुई घटना का जिक्र करती हैं। 29 जनवरी मौनी आमावस्या के दिन भगदड़ की घटना सामने आई थी, जिसमें प्रशासन ने कई मौत होने का आंकड़ा भी बताया था। इसी घटना को छावा से जोड़ते हए स्वरा लिखती हैं।

    Share:

    सीईसी और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई टली

    Wed Feb 19 , 2025
    नई दिल्ली। देश की सर्वोच्च न्यायालय ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई स्थगित कर दी है, जिसमें चुनाव आयुक्तों के चयन पैनल से भारत के मुख्य न्यायाधीश को हटा दिया गया था। इससे पहले कोर्ट ने मंगलवार को कहा था कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved