img-fluid

नेटफ्लिक्स पर 2026 में मचेगा तूफान, रिलीज़ हुईं नई फिल्में और सीरीज की लिस्ट

February 04, 2026

नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स (Netflix) ने 2026 में अपनी लाइब्रेरी में आने वाली फिल्मों और सीरीज की एक धमाकेदार लिस्ट जारी कर दी है, जिससे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म (Streaming platform) पर नए साल में तूफान आने वाला है। दर्शकों को अब तक की सबसे बड़ी कंटेंट रेंज देखने को मिलेगी, जिसमें एक्शन, ड्रामा, थ्रिलर, (drama, thriller,) और रोमांस से लेकर डॉक्यूमेंट्री और एनिमेशन तक की फिल्में और सीरीज शामिल हैं।

नेटफ्लिक्स 2026 रिलीज
नेटफ्लिक्स ने 2026 में आने वाली फिल्में और सीरीज की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कई स्टार्स की फिल्में और सीरीज शामिल हैं जैसे सैफ अली खान से लेकर माधुरी दीक्षित तक।

इक्का
सनी देओल और अक्षय खन्ना साथ में आ रहे हैं फिल्म इक्का को लेकर। फिल्म में सनी और अक्षय के साथ दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख भी हैं। बता दें कि दोनों लीड एक्टर्स सनी और अक्षय की लास्ट फिल्में बॉर्डर 2 और धुरंधर सुपरहिट रही हैं।



  • अधूरे हम, अधूरे तुम
    इमरान खान बतौर लीड एक्टर अधूरे हम, अधूरे तुम से वापसी कर रहे हैं। यह उनका कमबैक प्रोजेक्ट है जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं।

    ढिंढोरा 2
    भूवन बम की अपनी पॉपुलर सीरीज ढिंढोरा का दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। इस कॉमेडी सीरीज में भूवन अपने पॉपुलर किरदार समीर और टीटू मामा के किरदार निभाएंगे।

    फैमिली बिजनेस
    अनिल कपूर और विजय वर्मा साथ आ रहे हैं फैमिली बिजनेस सीरीज के साथ। इसमें अनिल कपूर ने बिजनेस टाइकून का किरदार निभाया है। इस सीरीज में रिया चक्रवर्ती, ध्रुव सेहगल, नेहा धूपिया, रायमा सेनस आकाक्ष खुराना, अपार मेहता भी हैं। रिया इस सीरीज के जरिए कमबैक कर रही हैं।

    कर्तव्य

    सैफ अली खान की क्राइम ड्रामा कर्तव्य भी इसी साल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें सैफ ने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है जो अपनी प्रोफेशनल ड्यूटी और फैमिली सेफ्टी के बीच में फंस जाता है।

    लस्ट स्टोरीज 3

    लस्ट स्टोरीज का तीसरा सीजन भी आ रहा है। इस बार लस्ट सीजन को विक्रमादित्य मोटवानी, शकुन बत्रा, किरण राव, विशाल भारद्वाज अलग-अलग शॉर्ट स्टोरीज को लेकर आ रहे हैं।

    हम हिंदुस्तानी

    सैफ अली खान एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं हम हिंदुस्तानी। इसमें सैफ के साथ प्रतीक गांधी अहम किरदार में हैं।

    मां-बहन

    माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की मां-बहन भी नेटफ्लिक्स पर आएगी इसी साल। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें माधुरी ने तृप्ति की मां का किरदार निभाया है।

    टोस्टर

    पत्रलेखा, सान्या मल्होत्रा, सीमा पाहवा की फिल्म टोस्टर नेटफ्लिक्स पर आएगी। इस फिल्म को राजकुमार राव ने प्रोड्यूस किया है।

    मिसमैच्ड

    प्राजक्ता कोली और रोहित सराफ की रोमांटिक कॉमेडी सीरीज मिसमैच्ड का फाइनल सीजन भी इसी साल नेटफ्लिक्स पर आएगा।

    घूसखोर पंडत

    मनोज बाजपेयी का क्राइम ड्रामा फिल्म घूसखोर पंडत भी इसी साल आएगी। इसमें मनोज ने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है।

    एक्यूज्ड

    कोंकणा सेन शर्मा और प्रतीभा रांता का एक्यूज्ड शो भी आएगा। इसमें कोंकणा ने मेडिकल प्रोफेशनल का किरदार निभाया है।

    मामला लीगल है

    रवि किशन अपने वीडी त्यागी किरदार के साथ वापसी आ रहे हैं। वह शो में अब जज बनकर दिखेंगी नई जिम्मेदारी और पॉवर के साथ। इस शो में रवि किशन, निधि बिष्ट, नायला ग्रेवाल और कुषा कपिला हैं।

    ऑपरेशन सफेद सागर

    ऑपरेशन सफेद सागर फिल्म 1999 भारत-पाकिस्तान कारगिल वॉर पर आधारित है और इसे एयर फोर्स के तौर से दिखाया जाएगा। इसमें जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, दिया मिर्जा, अभिय वर्मा, प्राजक्ता कोली और मिहिर अहुजा हैं।

    तलाश अ मदर सर्च

    परिणीति चोपड़ा तलाश अ मदर सर्च सीरीज लेकर आ रहीं हैं नेटफ्लिक्स पर। इस सीरीद में परिणीति के साथ ताहिर राज भसिन, सोनी राजदान और अनूप सोनी भी हैं।

    Share:

  • एपस्टीन फाइल्स को लेकर क्या बोलीं कंगना रनौत, 'सनातन ही वो जवाब जो दुनिया तलाश रही' ?

    Wed Feb 4 , 2026
    मुंबई। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जब उन्होंने इन फाइल्स को पढ़ा तो उन्हें गहरा दुख हुआ। उनका कहना था कि एपस्टीन केस में जो खुलासे हुए हैं, वे सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि एक जटिल सांस्कृतिक और उच्च-समाज से जुड़ी एक भयावह प्रवृत्ति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved