
रीवा। गुढ़ थाना अंतर्गत महसावं के समीप गुरूवार की सुबह रीवा की तरफ गैस सिलेण्डर लेकर आ रहा ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। गनीमत तो यह रही कि इस हादसे में सिलेंण्डर से भरा ट्रक नहीं पलटा, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। बताते हैं कि ट्रक चालक रीवा की तरफ आ रहा था। जैसे ही ट्रक महसांव के समीप पहुंचा अचानक एक गाय सामने आ गई। गाय को बचाने के फेर में चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख पाया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved