img-fluid

चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म, सीट दिलाने के बहाने किया रेप, आरोपी TTE निलंबित

February 18, 2026

लखनऊ। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस (Gorakhpur-Ahmedabad Express) के एसी फर्स्ट क्लास कोच (AC First Class Coach) में शिवरात्रि की शाम करीब पांच बजे 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में आरोपित टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने आरोपी के खिलाफ 10 हजार रुपये इनाम घोषित किया है। जीआरपी की कई टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

उधर मंगलवार को युवती का बयान दर्ज किया गया और उसे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मेडिकल जांच पूरी कर ली गई है। आरोपी राहुल कुमार मूलरूप से बिहार के पटना का रहने वाला है और घटना के बाद से लापता है। मूलरूप से मऊ जिले की रहने वाली 22 वर्षीय युवती गोरखपुर में किराए पर कमरा लेकर सेना भर्ती की तैयारी कर रही है। रविवार को वह एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट की परीक्षा देकर लौट रही थी।


  • बलिया स्टेशन पर हड़बड़ी में टिकट न ले पाने के कारण वह ट्रेन में सवार हो गई। आरोप है कि टीटीई ने बिना टिकट की कार्रवाई का डर दिखाते हुए पहले सीट दिलाने का भरोसा दिया और फिर एसी प्रथम श्रेणी कोच के केबिन में ले जाकर इंदारा और देवरिया के बीच चलती ट्रेन में दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, विरोध करने पर आरोपी ने कार्रवाई की धमकी दी। किसी तरह केबिन से बाहर निकलकर उसने 112 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी। इसके बाद राहुल कुमार देवरिया में ट्रेन से उतरकर भाग निकला।

    गोरखपुर पहुंचने पर युवती ने इसकी शिकायत जीआरपी थाने में की। मामले में युवती की तहरीर पर आरोपी टीटीई के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर देर रात विवेचना देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया। उधर, घटना का संज्ञान लेते हुए रेलवे प्रशासन ने आरोपी टीटीई को निलंबित कर दिया है। जीआरपी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें पटना और अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

    बोले एसपी रेलवे
    एसपी रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने कहा कि आरोपी की तलाश में जीआरपी स्थानीय पुलिस के साथ दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित का मेडिकल व बयान देवरिया में होगा। परिवार के लोग भी पहुंच गए हैं।

    Share:

  • MP: नगर पालिका अध्यक्ष को हुई जेल, महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप

    Wed Feb 18 , 2026
    छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा (Chhindwara) जिले के परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय (Vinod Malviya) को चांदामेटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पालिका अध्यक्ष पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस ने बुधवार को दोपहर मुलाहिजा कराकर नगर पालिका अध्यक्ष को छिंदवाडा कोर्ट में पेश किया, जहां न्यायालय ने उसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved