img-fluid

बिहार में आम आदमी पार्टी बिना किसी गठबंधन के विधानसभा चुनाव लड़ेगी – अरविंद केजरीवाल

July 03, 2025


गांधीनगर । अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने ऐलान किया कि बिहार में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party in Bihar) बिना किसी गठबंधन के (Without any Alliance) विधानसभा चुनाव लड़ेगी (Will contest Assembly Elections) ।


पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंडिया गठबंधन से अलग होने का भी ऐलान किया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को गुजरात के गांधीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। बिहार में चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, “आम आदमी पार्टी इस बार बिहार में चुनाव लड़ रही है।”

इंडिया गठबंधन से नाता तोड़ते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘इंडिया अलायंस सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था। अब हमारी तरफ से कोई गठबंधन नहीं है।” उन्होंने कांग्रेस पर भी जवाब दिया और कहा, “हमारा कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं है। अगर कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन होता तो वो लोग विसावदर (गुजरात की विधानसभा क्षेत्र) में क्यों चुनाव लड़े? वो विसावदर में हमें चुनाव हराने के लिए आए थे। बीजेपी ने विसावदर में कांग्रेस को हमें हराने के लिए भेजा था।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में इस बार चुनाव जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि “हम गुजरात में चुनाव लड़ेंगे, चुनाव जीतेंगे और सरकार भी बनाएंगे।” केजरीवाल ने कहा, “गुजरात में बदलाव का भरोसा अब हर गुजराती के दिल की आवाज बन चुका है। अब गुजरात जुड़ेगा, अब गुजरात बदलेगा।” ‘आप’ संयोजक ने पंजाब में भी दोबारा चुनाव जीतकर सरकार बनाने का दावा किया है।

अरविंद केजरीवाल के ऐलान पर आम आदमी पार्टी की बिहार इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “कार्यकर्ताओं, तैयार हो जाओ! बिहार में भी आप चुनाव लड़ेगी। बिहार के आप कार्यकर्ता और जनता केजरीवाल के ऐलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनके ऐलान से बिहार में भारी जोश और उत्साह का संचार हो गया है।”

Share:

  • बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर चुनाव आयोग के समक्ष विपक्षी दलों ने जताई आपत्ति

    Thu Jul 3 , 2025
    नई दिल्ली । विपक्षी दलों (Opposition Parties) ने चुनाव आयोग के समक्ष (Before the Election Commission) बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर (On the special intensive revision of Voter List in Bihar) आपत्ति जताई (Raised Objections) । बिहार में चुनाव नजदीक होने के बावजूद कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved