img-fluid

AAP ने उज्जैन ईस्ट से विवेक यादव को दिया टिकट, भाजपा-कांग्रेस की बढ़ी बेचैनी

October 22, 2023

उज्‍जैन (ujjain) । मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन में कांग्रेस के प्रत्याशी (congress candidate) घोषित होने के साथ बगावत भी शुरू हो गई है। उज्जैन उत्तर से कांग्रेस की दावेदारी कर रहे विवेक यादव (Vivek Yadav) ने माया राजेश त्रिवेदी के प्रत्यशी घोषित होने के बाद बगावत कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। विवेक यादव 2013 में कांग्रेस से चुनाव लड़े थे और चुनाव हार गए थे। इस बीच ‘आप’ ने अपनी 30 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। पिछले दिनों आप पार्टी में शामिल हुए विवेक यादव को उज्जैन उत्तर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। अब उज्जैन जिले में 2 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने से भाजपा और कांग्रेस के दोनों दलों की बेचैनी बढ़ गई है। त्रिकोणीय मुकाबले होने से चुनाव रोचक होने रोचक होने जा रहा है।

उज्जैन जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी सातों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। चुनाव में टिकट ऐलान के बाद से कांग्रेस में बगावत भी शुरू हो गई। हलांकि, भाजपा उज्जैन में अभी चार विधानसभा सीटों पर ही अपने प्रत्याशी तय कर पाई है। 3 विधानसभा में मंथन चल रहा है इसमें उज्जैन उत्तर के साथ महिदपुर और बड़नगर शामिल हैं। उज्जैन उत्तर से विवेक यादव का टिकट मिनले के बाद उज्जैन उत्तर में कांग्रेस को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


कौन हैं विवेक यादव?
विवेक यादव छात्र राजनीति से आए हैं। क्षेत्र के युवाओं के बीच विवेक यादव काफी लोकप्रिय भी हैं। पिछले दिनों महिलाओं को 84 महादेव यात्रा करा श्रवण कुमार की उपाधि भी मिली थी। इसके साथ मुस्लिम महिलाओं और हिन्दू महिलाओ से राखी बंधवाकर चर्चा में आये थे। इस दौरान मुस्लिम समाज के पवित्र ग्रन्थ यासीन शरीफ पर अपना फोटो लगाकर बांटा था। विवेक यादव लॉ ग्रेजुएट हैं और किसान और वकालत करते रहते हैं। इनके पास युवाओ की एक बड़ी फौज भी है। नगर पालिका चुना में 5 पार्षदों को टिकट दिलाने में मदद की थी। ऐसा माना जा रहा है कि विवेक यादव के पार्टी छोड़ना कांग्रेस को भरी पड़ सकता है।

विवेक यादव के आप जॉइन करने से कांग्रेस का अच्छा खासा नुकसान होने की पूरी संभावना है। विवेक यादव छात्र राजनीती से आए हैं और NSUI युवा कांग्रेस सहित कई पदों पर रह चुके हैं। 2013 में कांग्रेस से पारस जैन के सामने चुनाव लड़े थे और हार गए थे। उस चुनाव में विवेक याद को करीब 49 हजार वोट मिले थे।

Share:

  • राजस्थान में ओवैसी ने की और उम्मीदवार उतारने की घोषणा, भाजपा-कांग्रेस का बिगाड़ सकता है चुनावी समीकरण

    Sun Oct 22 , 2023
    जयपुर (Jaipur) । राजस्थान (rajasthan) में विधानसभा चुनावों (assembly elections) का एलान हो गया है। भाजपा-कांग्रेस (BJP-Congress) के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दल भी एक्टिव हो गए हैं। इस बीच एआईएमआईएम (AIMIM) का कहना है कि वह विधानसभा चुनाव को लेकर अन्य सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। बता दें, पार्टी पहले ही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved