
इन्दौर (Indore)। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) आज से इंदौर शहर (Indore City) से सदस्यता अभियान की शुरूआत कर रही है। आज से पार्टी के कार्यकर्ता (party workers) घर-घर जाकर कांग्रेस और भाजपा की हकीकत बताएंगे। पार्टी का दावा है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में वह 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और अधिक से अधिक सीटें लाएगी।
पिछले सप्ताह आम आदमी पार्टी ने भोपाल में महासदस्यता अभियान की शुरूआत की थी। चूंकि अभी पार्टी की प्रदेश इकाई भंग है, इसलिए सदस्यता अभियान चलाने का काम पुराने पदाधिकारियों को ही सौंपा गया है। इंदौर के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष जोशी ने बताया कि प्रदेश स्तर पर हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. संदीप पाठक द्वारा सदस्यता लेने के लिए एक मिस्ड कॉल नंबर 7471111150 नंबर जारी किया गया है। इसके माध्यम से तत्काल पार्टी से जुड़ा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव सभी 230 सीटों पर लडऩे जा रही है। पार्टी प्रदेश की भाजपा सरकार एवं कांग्रेस द्वारा पोषित भ्रष्ट व्यवस्था में परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों ने दोनों ही पार्टियों का रूप देख लिया है। हमारे कार्यकर्ता आज से घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों की जानकारी देंगे और भाजपा-कांग्रेस की हकीकत बताएंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली पंजाब में जनता की मूलभूत सुविधाओं शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सुरक्षा, पानी, बिजली को लेकर अभूतपूर्व कार्य किये हंै, इसकी आवश्यकता मध्यप्रदेश जैसे राज्य को भी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved