
नागदा। न्यायालय परिसर में शनिवार को लगी नेशनल लोक अदालत में दर्जनों मामलों के निराकरण हुए। घरेलू हिंसा का मामले में समझाईश के बाद पूरा परिवार हंसी-खुशी लौट गया। घरेलू हिंसा का एक मामला कडिय़ाली उन्हेल निवासी आरती पति सोनू व सोनू पिता स्व. रमेश का है। 22 वर्षीय आरती व 27 वर्षीय सोनू का करीब 6 साल पहले विवाह हुआ था। शादी के 3 साल बाद आरती व सोनू में अनबन शुरू हो गई। घरेलू हिंसा एवं विवाद के चलते सोनू और आरती अलग-अलग रहने लगे। मामला न्यायालय तक पहुँच गया। प्रकरण में पैरवी कर रहें अभिभाषक प्रेमकुमार सोनी, ओमप्रकाश मेहतवासा ने दोनों दंपत्ति को दोबारा मिलाने के लिए केस लोक अदालत में लगाया। शनिवार को लोक अदालत में दोनों वकीलों के अलावा न्यायाधीश पालीवाल व दोनों दंपत्ति के परिजनों ने दोनों को समझाया इसके बाद दोनो ने एकसाथ रहने पर राज़ी हुए और एक दूसरे को माला भी पहनाई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved