भोपाल। अखिल भारतीय सिविल सेवा हॉकी प्रतियोगिता (All India Civil Services Hockey Competition) में वन विभाग (Forest department) से 7 प्रतिभागियों का चयन हुआ है। वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने वन विभाग के हॉकी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा है कि सिविल सेवा हॉकी प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी प्रदेश का गौरव बढ़ायेंगे।
हरियाणा के कुरूक्षेत्र में 23 से 30 सितम्बर 2021 तक चलने वाली हॉकी प्रतियोगिता में मतीन खान, महेन्द्र पाया, अशोक ईसा, मुकेश कुमारे, भूपेन्द्र ठाकुर और अर्पित मिश्रा के अलावा एक महिला खिलाड़ी श्रीमती सरिता श्रीवास्तव शिरकत करेंगी। यह प्रतियोगिता हर साल आयोजित की जाती है। उल्लेखनीय है कि 30 साल बाद महिला हॉकी की ट्रायल हुई, जिसमें भोपाल से सरिता श्रीवास्तव का चयन हुआ है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved